चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत में खुशी की लहर, दिग्गज खिलाड़ियों ने दी ISRO की टीम को बधाई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी एक वीडियो में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और फाइनल T20 अंतरराष्ट्रीय मैच से कुछ घंटे पहले टीवी पर ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल के सॉफ्ट लैंडिंग के अपडेट देखते हुए जश्न मनाती दिखी। BCCI ने X पर लिखा, "डबलिन से इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। भारत के विक्रम लैंडर ने जिस क्षण चंदमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह को सफलतापूर्वक छुआ

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 10:43 PM
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खेल जगत में खुशी की लहर

भारत के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने बुधवार को ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) के लैंडर मॉड्यूल (Lander Module) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) की सफलता का जश्न मनाते हुए इस उपलब्धि को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी एक वीडियो में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और फाइनल T20 अंतरराष्ट्रीय मैच से कुछ घंटे पहले टीवी पर ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल के सॉफ्ट लैंडिंग के अपडेट देखते हुए जश्न मनाती दिखी।

BCCI ने X पर लिखा, "डबलिन से इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। भारत के विक्रम लैंडर ने जिस क्षण चंदमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह को सफलतापूर्वक छुआ।"


भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए लिखा, "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। ISRO भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है। मेहनती महिलायें और पुरुष, एक साथ मिलकर चुनौतियों से निपट रहे हैं और हमारे तिरंगे को ऊंचा कर रहे हैं।"

उन्होंने लिखा, "भारत को चंद्रयान-2 टीम को बधाई देनी चाहिए और जश्न मनाना चाहिए। प्रत्येक ‘हार्ड लैंडिंग’ में ऐसे सबक होते हैं जो हमें सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ले जाते हैं - चंद्रमा पर और जीवन में भी।"

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी X पर लिखा, "चंद्रयान-3 की टीम को बहुत बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया। जय हिंद।"

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 की कामयाबी पर उद्योग जगत में भी खुशी की लहर, जानिए गौतम अदाणी से लेकर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लिखा, "इतिहास बन गया। ISRO को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद।"

पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा, "हमने इतिहास रच दिया। हम सभी को खुशी देने के लिए ISRO को बधाई। यह वाकई में ऐतिहासिक क्षण है। भारत माता की जय।"

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "जब हम सूर्यास्त की तरफ बढ़ रहे थे, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हम उतर गए। कितना गौरवशाली अवसर है। इससे साबित होता है, हर नाकामी के बाद मजबूत वापसी होती है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।