BCCI की सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष पद से चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, स्टिंग ऑपरेशन विवाद में घिरे थे पूर्व तेज गेंदबाज

चेतन शर्मा बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए सेलेक्शन कमेटी के दूसरे सदस्यों के साथ कोलकाता में थे। वह वहां ईरानी कप के लिए टीम के सेलेक्शन के सिलसिले में गए थे। स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा को ये कहते हुए दिखाया गया है कि कई खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत सीट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं

अपडेटेड Feb 17, 2023 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BBCI की सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष पद से चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) में फंसने के बाद BCCI की सेलेक्शन कमेटी (Selection Committee) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में शर्मा ने कथित तौर पर कुछ गुप्त जानकारियों का खुलासा किया था। PTI के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, "हां, चेतन ने BCCI के सचिव जय शाह को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। स्टिंग ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति अस्थिर हो गई थी। उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया था।"

चेतन शर्मा बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए सेलेक्शन कमेटी के दूसरे सदस्यों के साथ कोलकाता में थे। वह वहां ईरानी कप के लिए टीम के सेलेक्शन के सिलसिले में गए थे। स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा को ये कहते हुए दिखाया गया है कि कई खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत सीट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ये भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद थे।


उन्होंने इसके साथ ही दावा किया की T20 टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज उमेश यादव और दीपक हुड्डा उनसे मिलने के लिए नियमित तौर पर उनके घर पर आते हैं।

सेल्फी विवाद के बाद क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली लड़की गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

चेतन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के संबंधों पर भी बात की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पूर्व कप्तान कोहली और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहं की लड़ाई थी।

BCCI के शीर्ष पदाधिकारियों को चेतन के बयान नागवार गुजरे और वर्तमान नेशनल टीम के सदस्यों का भी उन पर से भरोसा उठ गया।

BCCI के एक और सूत्र ने कहा, "कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का उन पर से भरोसा पूरी तरह से उठ गया। उनका सेलेक्शन कमेटी की बैठक में उनके साथ बैठना संभव नहीं था, क्योंकि उन्होंने अपना सम्मान खो दिया। उन्होंने अपने बड़बोलेपन का नुकसान उठाया है।"

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद पूरी सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया था। चेतन ने हालांकि, फिर से इस पद के लिए आवेदन किया और उन्हें दोबारा चयन समिति का अध्यक्ष बना दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।