World Cup 2023: ICC ने ब्रांडों के लिए जारी की एडवाइजरी, ई-कॉमर्स और ट्रेवल्स से लेकर गेमिंग कंपनियों को सख्त चेतावनी

बयान में कहा गया है कि जिस कंपनी के पास ICC की स्पॉन्सरशिप है सिर्फ वही वर्ल्ड कप के नाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ICC के पास स्पॉन्सर्स की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें MRF Tyres, Booking.com, Mastercard, Bira, Thums Up, Nissan, Oppo, Royal Stag और Dream 11 जैसे नाम शामिल हैं। दूसरी ओर ICC के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर Disney Star है

अपडेटेड Oct 06, 2023 पर 5:35 PM
World Cup 2023: ICC के एडवाइजरी में ई-कॉमर्स और ट्रेवल्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का जिक्र है

Cricket World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट में विज्ञापन देने वाले ब्रांडों, स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी और गाइडलाइंस जारी की है। द इकोनॉमिक टाइम्स (ET) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाइडलाइंस में अनऑथराइज्ड एसोसिएशन और ऐसे ब्रांडों पर नकेल कसने की बात कही गई है। ICC के एडवाइजरी में ई-कॉमर्स और ट्रेवल्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का जिक्र है। इसमें सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कोई भी कंपनी या ब्रांड ICC या क्रिकेट वर्ल्ड कप का नाम अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।

बयान में कहा गया है कि जिस कंपनी के पास ICC की स्पॉन्सरशिप है सिर्फ वही वर्ल्ड कप के नाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ICC के पास स्पॉन्सर्स की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें MRF Tyres, Booking.com, Mastercard, Bira, Thums Up, Nissan, Oppo, Royal Stag और Dream 11 जैसे नाम शामिल हैं। दूसरी ओर ICC के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर Disney Star है।

इसके अलावा वर्ल्ड कप के दौरान विज्ञापनों पर खर्च कर रहे अन्य बड़े ब्रांड में PhonePe, Mahindra & Mahindra, Dream11, Hindustan Unilever, Coca-Cola, Pernod, Booking.com और Diageo जैसी दिग्गज कंपनियां हैं।


ICC के ताजा गाइडलाइंस में कहा गया है कि बिना इजाजत के आईसीसी के नाम, चिह्न या फुटेज का उपयोग करके किसी ब्रांड, उत्पाद और सर्विस के बीच संबंध का सुझाव देने वाले विज्ञापनों की अनुमति नहीं है। इसके अलावा ऐसे किसी कार्यक्रम के आयोजन की भी अनुमति नहीं है जिसमें इन वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया हो।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में खाली स्टेडियम देख क्रिकेट फैंस हुए हैरान, वीरेंद्र सहवाग ने की फ्री टिकट देने की अपील

बता दें कि भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है जिसका पालन पूरा देश करता है। ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इस वर्ल्ड कप से एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स को फेस्टिव सीजन के दौरान विज्ञापन खर्च में 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।