Cricket World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट में विज्ञापन देने वाले ब्रांडों, स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी और गाइडलाइंस जारी की है। द इकोनॉमिक टाइम्स (ET) की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाइडलाइंस में अनऑथराइज्ड एसोसिएशन और ऐसे ब्रांडों पर नकेल कसने की बात कही गई है। ICC के एडवाइजरी में ई-कॉमर्स और ट्रेवल्स से लेकर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का जिक्र है। इसमें सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कोई भी कंपनी या ब्रांड ICC या क्रिकेट वर्ल्ड कप का नाम अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
