CWG 2022: 'हमें स्पोर्ट्समैनशिप दिखानी थी', ऑस्ट्रेलिया की तरफ से Covid-19 पॉजिटिव खिलाड़ी के खेलने पर बोलीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर

CWG 2022: हरमनप्रीत कौर ने कहा कि भारतीय टीम को टॉस से पहले मैक्ग्रा के पॉजिटिव टेस्ट के बारे में जानकारी दे दी गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी उन्हें मैच में खेलने की अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं थी

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 1:53 PM
Story continues below Advertisement
ऑस्ट्रेलिया की तरफ Covid-19 पॉजिटिव खिलाड़ी के खेलने पर बोलीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) के फाइनल गोल्ड मेडल मैच में Covid-19 पॉजिटिव पाई गई, ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी तहलिया मैक्ग्रा (Tahlia McGrath) के खेलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

कौर ने कहा कि भारतीय टीम को टॉस से पहले मैक्ग्रा के पॉजिटिव टेस्ट के बारे में जानकारी दे दी गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी उन्हें मैच में खेलने की अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं थी।

कौर ने कहा, “उन्होंने हमें टॉस से पहले बता दिया था। यह हमारे हाथ में नहीं था, क्योंकि कॉमनवेल्थ को फैसला लेना है। हमें इससे कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि वह (तहलिया मैक्ग्रा) बहुत ज्यादा बीमार नहीं थी। इसलिए हमने खेलने का फैसला किया।"


भारत की कप्तान ने कहा कि यह स्पोर्ट्समैनशिप की बात थी कि उन्हें खेलने की अनुमति दी जाए, नहीं तो फाइनल गेम को मिस करना मैक्ग्रा के लिए मुश्किल होता।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल मैक्ग्रा बर्मिंघम में गोल्ड मेडल वाले मैच की सुबह Covid-19 से संक्रमित पाई गई थीं, लेकिन उन्हें मैच खेलने की अनुमति दी गई, क्योंकि उन्हें केवल मामूली लक्षण थे।

उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद, ये सवाल उठने लगा कि क्या उन्हें फील्डिंग करने दी जाए या नहीं। इस तरह की चर्चाओं के बीच टॉस में भी 10 मिनट से ज्यादा की देरी हुई।

हालांकि, मैक्ग्रा ने न ही कोई विकेट लिया और बल्ले से भी केवल दो रन ही बना पाईं। भले ही इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने नौ रनों से जीत लिया था, लेकिन खेल में उनके शामिल होने से महिला क्रिकेटरों के बीच एक पॉजिटिव मैसेज गया।

BCCI के ‘बकाये’ पर Byju's की कोफाउंडर ने साधा निशाना, कहा- फर्जी है खबर, बहकावे में न आएं

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी एशले गार्डनर ने Covid-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्हें 10 दिनों के लिए आइसोलेट करना पड़ा था।

हालांकि, मैक्ग्रा और गार्डनर के बीच अंतर यह है कि यूनाइटेड किंगडम में आइसोलेशन के नियम दुनिया के दूसरे हिस्सों की तुलना में थोड़े ज्यादा शिथिल हैं। मैक्ग्रा को मैच खेलने की अनुमति देने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बयान जारी कर इस फैसले के बारे में बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।