BCCI के ‘बकाये’ पर Byju's की कोफाउंडर ने साधा निशाना, कहा- फर्जी है खबर, बहकावे में न आएं

हाल में मीडिया में आई कुछ खबरों में दावा किया गया था कि एडटेक कंपनी पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया है

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 12:22 PM
बायूजस ने सितंबर, 2019 में टीम इंडिया की जर्सी पर ओप्पो की जगह ली थी और कॉन्ट्रैक्ट का अब रिन्युअल होना है

Byju's co-founder Divya Gokulnath : बायजूस की कोफाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिये कंपनी से जुड़ी कुछ खबरों को अफवाह बताते हुए नाराजगी जाहिर की है। हाल में मीडिया में आई कुछ खबरों में दावा किया गया था कि एडटेक कंपनी पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया है। बायजूस भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी की स्पांसर है।

बुनियादी फैक्टचेक की कर सकते हैं उम्मीद

गोकुलनाथ ने लिखा, “फर्जी खबरों के जरिए हम पर बीसीसीआई का बकाया होने का मामला उठाया गया है, जिससे मीडिया संगठनों के खबरें देने की जल्दबाजी नजर आती है। इस युग में हम कम से कम कुछ असली पत्रकारों से बुनियादी फैक्ट चेक करने और निहित स्वार्थी पक्षों के बहकावे में नहीं आने की उम्मीद करते हैं।”


Zomato के शेयर टूटे तो कंपनी ने कर्मचारियों को 1-1 रुपए में 4.66 करोड़ शेयर बांट दिए, आज लौटी तेजी

गोकुलनाथ ने कहा, “जैसे कि कहा जाता है कि जब तक सच जूते पहनता है, झूठ आधी दुनिया का सफर कर लेता है। सच अपने जूते के साथ बाहर निकल रहा है।”

कॉन्ट्रैक्ट के बाद ही चुकाई जाएगी बकाया धनराशि

बायजूस की कोफाउंडर की टिप्पणी टाइम्स ऑफ इंडिया की न्यूज रिपोर्ट में शामिल की गई है, जिसमें आरोपों को खारिज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि भले ही बीसीसीआई और बायजूस के बीच नया कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया जा चुका है, लेकिन इस पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। यह बकाया धन कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर होने के बाद खेले गए मैचों की संख्या के लिए है। इसलिए, बकाया धनराशि कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत होने के बाद ही चुकाई जा सकती है।

Asian Paints के नतीजे रहे दमदार, ब्रोकरेज फर्मों से जानिये कमाई के लिए शेयर में और कितना है दम

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पांसर है बायजूस

बायूजस ने सितंबर, 2019 में टीम इंडिया की जर्सी पर ओप्पो की जगह ली थी और कॉन्ट्रैक्ट का अब रिन्युअल होना है। BCCI के अधिकारी अब आरोप लगा रहे हैं कि जिस तरह से यह गलत और पक्षपात खबर आई है, इससे उनके अपने हितों को नुकसान पहुंचा है।

BCCI के उच्च स्तरीय सूत्रों ने टीओआई को बताया कि बायजूस ने कॉन्ट्रैक्ट के क्रम में बायजूस ने बोर्ड को अपना पूरा बकाया चुका दिया है। उन्होंने माना कि क्रिकेट बोर्ड के पास बायजूस की बैंक गारंटी जमा है, जो मीडिया में आए उस “बकाये की रकम” से कहीं ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।