Get App

Disney+ Hotstar पर अब फ्री में देख सकेंगे ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप के मैच

Disney+ Hotstar ने पूरे देश में मौजूद अपने मोबाइल यूजर्स को बड़ा तोहफा देने का फैसला करते हुए एशिया कप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों को फ्री में दिखाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेट को सभी भारतीय फैंस तक आसानी से पहुंचाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने अपनी आधिकारिक ऐप डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मोबाइल फोन यूजर्स के लिए और अधिक आसान बनाने का फैसला भी किया है

Akhileshअपडेटेड Jun 09, 2023 पर 3:53 PM
Disney+ Hotstar पर अब फ्री में देख सकेंगे ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप के मैच
Disney+ Hotstar का ये फैसला अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली JioCinema को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है

भारतीय क्रिकेट फैंस (Indian Cricket Fans) को तोहफा देते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने जानकारी दी कि सभी मोबाइल यूजर्स के लिए आगामी एशिया कप (Asia Cup) और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC Men’s ODI World Cup) मैचों की स्ट्रीमिंग फ्री में की जाएगी। Disney+ Hotstar ने फ्री स्ट्रीमिंग मोबाइल पर मैचों का सीधा प्रसारण देखने वाले फैंस के लिए करेगी। कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब हाल के महीनों में एशिया के सबसे अमीर भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो सिनेमा (Jio Cinema) स्पोर्ट्स मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर जमकर दांव लगा रही है। आईपीएल के 16वें सीजन में Jio Cinema ने रिकॉर्ड व्यूवरशिप हासिल की थी।

कंपनी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिकेट को सभी भारतीय फैंस तक आसानी से पहुंचाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने अपनी आधिकारिक ऐप डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मोबाइल फोन यूजर्स के लिए और अधिक आसान बनाने का फैसला भी किया है। ताकि क्रिकेट फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद बिना किसी रुकावट के उठा सके।

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की Jio Cinema ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का फ्री लाइव प्रसारण किया था। जहां दुनियाभर के क्रिकेट दीवानों का एक बड़ा हुजूम देखने को मिला था। अब डिज्नी प्लस हॉटास्टार ने भी क्रिकेट प्रेमियों को लुभाने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप का फ्री में लाइव प्रसारण करने का ऐलान किया है।

क्यों लिया फैसला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें