ICC World Cup 2023:  इंग्लैंड और बांग्लादेश में से किसका पलड़ा भारी, फैंटेसी टीम से लेकर पिच रिपोर्ट की जानिए डिटेल

ICC World Cup 2023: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में आज इंग्लैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अभी तक ODI वर्ल्ड कप में एक-एक मैच खेल चुकी हैं। जहां बांग्लादेश प्वाइंट्स टेबल में टॉप पांच पर हैं वहीं इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से मिली मात के बाद वो प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा।

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
CricTracker के मुताबिक भले ही कोई भी टीम पहले गेंदबाजी करे जीतेगी तो बांग्लादेश की ही टीम।

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की 10 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड से 5 अक्टूबर को मात खाने के बाद इंग्लैंड काफी चिंताजनक स्थिति में है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जॉस बटलर की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन चल रही है। वहीं बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को की। पहले ही मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया। शाकिब अल हसन की कप्तानी के भीतर टीम ने 6 विकेटों से मैच को जीता। शाकिब और मेहदी हसन की ऑल राउंडर तकनीक और नजमुल होसेन शंटो की बैटिंग ने ये कमाल कर दिखाया।

इंग्लैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

ODI में इंग्लैंड और बांग्लादेश 24 बार आमने सामने हुए हैं जिसमें से 19 बार इंग्लैंड और 5 बार बांग्लादेश की जीत हुई है। ODI World Cup में बांग्लादेश की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। ओडीआई वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की बीच चार मुकाबले हुए जिसमें दोनों की जीत और हार का रेशो बराबर रहा।

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश की फैंटेसी टीम

जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जो रूट (कप्तान), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लिटन दास, शाकिब अल हसन (उप कप्तान), मुशफिकर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश की पिच रिपोर्ट


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों के फेवर में रहती आई है। हालांकि धीरे-धीरे ये बल्लेबाजों के लिए भी अच्छी साबित होने लगती है। स्टेडियम में एवरेज इनिंग स्कोर 214 है। चार ODI मुकाबले इस स्टेडियम में खेले गए हैं जिनमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें तीन बार जीती हैं। इस स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 314 रहा है जिसे भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2014 में बनाया था।

मैच के दौरान मौसम

धर्मशाला में मौसम आज थोड़ा मुश्किलें लेकर आ सकता है। मैच अगर कैंसिल नहीं होता है तो ओवर्स को जरूर घटाकर कम कर दिया जाएगा। AccuWeather के मुताबिक धर्मशाला में बारिश के 65% चांसेस हैं और 19 प्रतिशत चांस है तूफानी बिजली के।

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 9 अक्टूबर तक हुए मुकाबलों के बाद ये रहा प्वाइंट टेबल

इंग्लैंड और बांग्लादेश में से किसका पलड़ा भारी

गूगल की विनिंग प्रोबेबिलिटी के हिसाब से इंग्लैंड के जीतने के चांसेस 81 प्रतिशत हैं। वहीं बांग्लादेश ने तीन दिन पहले ही स्टेडियम में मैच खेला था और उन्हें इस पिच की काफी समझ भी है। अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरह से उनके स्पिनर्स गेंदबाजी कर पाए अगर वैसा ही कुछ आज भी होता है तो इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है। CricTracker के मुताबिक भले ही कोई भी टीम पहले गेंदबाजी करे, जीतेगी तो बांग्लादेश की ही टीम। Khel Now के मुताबिक इंग्लैंड का पलड़ा भारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।