Get App

ICC World Cup 2023:  इंग्लैंड और बांग्लादेश में से किसका पलड़ा भारी, फैंटेसी टीम से लेकर पिच रिपोर्ट की जानिए डिटेल

ICC World Cup 2023: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में आज इंग्लैंड और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अभी तक ODI वर्ल्ड कप में एक-एक मैच खेल चुकी हैं। जहां बांग्लादेश प्वाइंट्स टेबल में टॉप पांच पर हैं वहीं इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से मिली मात के बाद वो प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान पर है। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2023 पर 10:30 AM
ICC World Cup 2023:  इंग्लैंड और बांग्लादेश में से किसका पलड़ा भारी, फैंटेसी टीम से लेकर पिच रिपोर्ट की जानिए डिटेल
CricTracker के मुताबिक भले ही कोई भी टीम पहले गेंदबाजी करे जीतेगी तो बांग्लादेश की ही टीम।

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की 10 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड से 5 अक्टूबर को मात खाने के बाद इंग्लैंड काफी चिंताजनक स्थिति में है। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जॉस बटलर की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन चल रही है। वहीं बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को की। पहले ही मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया। शाकिब अल हसन की कप्तानी के भीतर टीम ने 6 विकेटों से मैच को जीता। शाकिब और मेहदी हसन की ऑल राउंडर तकनीक और नजमुल होसेन शंटो की बैटिंग ने ये कमाल कर दिखाया।

इंग्लैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

ODI में इंग्लैंड और बांग्लादेश 24 बार आमने सामने हुए हैं जिसमें से 19 बार इंग्लैंड और 5 बार बांग्लादेश की जीत हुई है। ODI World Cup में बांग्लादेश की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। ओडीआई वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की बीच चार मुकाबले हुए जिसमें दोनों की जीत और हार का रेशो बराबर रहा।

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश की फैंटेसी टीम

जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), जो रूट (कप्तान), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लिटन दास, शाकिब अल हसन (उप कप्तान), मुशफिकर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश की पिच रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों के फेवर में रहती आई है। हालांकि धीरे-धीरे ये बल्लेबाजों के लिए भी अच्छी साबित होने लगती है। स्टेडियम में एवरेज इनिंग स्कोर 214 है। चार ODI मुकाबले इस स्टेडियम में खेले गए हैं जिनमें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें तीन बार जीती हैं। इस स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 314 रहा है जिसे भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2014 में बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें