खिलाड़ियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर बताते हुए खेलमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पाकिस्तान (Pakistan) में 2023 एशिया कप (Asia Cup 2023) में भाग लेने के बारे में फैसला गृह मंत्रालय (MHA) करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम के जाने की संभावना लगभग नहीं है।
