'मुझे काला बंदर कहा गया', तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने याद की ऑस्ट्रेलिया टूर पर उनके साथ हुई नस्लवाद की घटना

सिराज ने "RCB Season 2 Podcast" पर बात करते हुए कहा, जब मुझे ऑस्ट्रेलिया में काला बंदर और इस तरह की चीजें कही जाती थी, तो मैंने पहले दिन उन्हें ये सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि लोग नशे में हैं। लेकिन जब ये दूसरे दिन भी हुआ, तो मैंने अंपायर्स के पास जाकर नस्लवाद की शिकायत करने का फैसला किया और मैंने इसे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) को भी बताया

अपडेटेड Mar 14, 2023 पर 3:55 PM
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने याद की ऑस्ट्रेलिया टूर पर उनके साथ हुई नस्लवाद की घटना

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने खुलासा किया है कि 2020-21 में टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर (India Tour Australia 2021) के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उन्हें "काला बंदर" (Black Monkey) कह कर पुकारा था। 29 साल के युवा खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने सिडनी में नए साल के टेस्ट मैच के पहले दिन भीड़ की बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन ग्राउंड पर अंपायर्स से शिकायत की। जब दूसरे दिन भी दर्शकों ने उनके ऊपर नस्लवादी टिप्पणी की, तो उन्होंने अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी इसके बारे में बताया।

सिराज ने "RCB Season 2 Podcast" पर बात करते हुए कहा, "जब मुझे ऑस्ट्रेलिया में काला बंदर और इस तरह की चीजें कही जाती थी, तो मैंने पहले दिन उन्हें ये सोचकर नजरअंदाज कर दिया कि लोग नशे में हैं। लेकिन जब ये दूसरे दिन भी हुआ, तो मैंने अंपायर्स के पास जाकर नस्लवाद की शिकायत करने का फैसला किया और मैंने इसे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) को भी बताया।"

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पीडस्टर ने कहा कि अंपायरों ने रहाणे से कहा कि जब तक ये मुद्दा नहीं सुलझ जाता, तब तक टीम चाहे तो ग्राउंड से बाहर जा सकती है, लेकिन रहाणे ने अंपायरों से उन दर्शकों को हटाने के लिए कहा, जिन्होंने नस्लवादी टिप्पणी की थी।

WTC Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास! वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला


तेज गेंदबाज ने आगे बताया, "तो, अंपायरों ने उनसे कहा कि जब तक मामला सुलझा नहीं जाता तब तक आप मैदान छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन अज्जू भाई ने कहा: "हम क्रिकेट का सम्मान करते हैं और हमें मैदान क्यों छोड़ना चाहिए? लेकिन उन लोगों को हटा दें जो गाली दे रहे हैं और हमें मैदान क्यों छोड़ना चाहिए। हमने फिर क्रिकेट पर ध्यान दिया, क्योंकि लोग तो ये सब बातें कहते ही रहेंगे।"

सिराज उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने ब्रिस्बेन में चौथे और फाइनल टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर के सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

मोहम्मद सिराज का करियर

मोहम्मद सिराज, हैदराबाद में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बेटा हैं। उन्होंने सातवीं क्लास में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 2015 में उन्होंने पहली बार क्रिकेट बॉल से गेंदबाजी की थी।

2017 के IPL में उन्हें 2.6 करोड़ रुपए में खिरीदा गया था। इसके कुछ महीनों बाद, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार भारत की जर्सी पहनी थी और गेंदबाजी के साथ अपना डेब्यू किया।

सिराज ने अब तक 18 टेस्ट में 1471 रन देकर, 47 विकेट लिए हैं, तो वहीं 21 ODI खेलकर उन्होंने 788 रन देकर 38 विकेट हासिल किए। सिराज ने अब तक 8 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 294 रन देकर 11 विकेट झटके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।