WTC Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास! वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

WTC Final 2023: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची हैं। गुजरात के अहमदाबाद में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला ही जा रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड में जारी एक मैच से यह अच्छी खबर आई है। श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने प्रतिष्ठित वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
WTC Final 2023: टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है

WTC Final 2023: टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship- WTC) के फाइनल में जगह बना ली है। गुजरात के अहमदाबाद में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला ही जा रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड में जारी एक मैच से यह अच्छी खबर आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अभी जारी है, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया को WTC फाइनल का टिकट मिल गया है।

श्रीलंका के खिलाफ क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड) टेस्ट में न्यूजीलैंड की दो विकेट से रोमांचक जीत के साथ ही भारत ने प्रतिष्ठित वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारत 7 जून से द ओवल में खेले जाने वाले WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंची हैं।

टीम इसके शुरुआती सत्र (2021) में न्यूजीलैंड से हार गई थी। WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करनी थी। लेकिन शुरुआती मैच में हार के साथ ही उसकी उम्मीदें खत्म हो गई।


इंदौर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बनीं थी। इसके बाद भारत को अहमदाबाद टेस्ट में जीत या न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में अनुकूल परिणाम की जरूरत थी। क्राइस्टचर्च टेस्ट के परिणाम ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट को समीकरण से बाहर कर दिया।

ये भी पढ़ें- गोवा के रिसॉर्ट में दिल्ली के पर्यटकों पर तलवार और चाकुओं से हमला, सीएम सावंत ने की घटना की निंदा

ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट से पहले WTC फाइनल की तालिका में 68.52 फीसदी अंक (पीटीसी) के साथ शीर्ष पर है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले श्रीलंका का प्रतिशत अंक 53.33 था। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के दोनों मैचों के जीतने पर उसका प्रतिशत अंक 61.11 हो जाता और अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ पर छूटने पर टीम क्वालीफाई कर लेती।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ होने पर भारत का पीटीसी 60.29 अंक रहेगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने हालांकि नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत सुनिश्चित करने के साथ WTC फाइनल के समीकरण से सभी अगर-मगर को हटा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।