गोवा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के एक टूरिस्ट परिवार पर गोवा के अंजुना इलाके (Goa’s Anjuna area) में कथित तौर पर तलवारों और चाकुओं से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार समुद्र तट के पास 'स्पाजियो लीजर (Spazio Leisure)' नाम के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों में से एक जतिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घटना की जानकारी दी। अंजुना बीच पर इस परिवार के ऊपर तलवार और चाकुओं से हमला किया गया।
जतिन शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं और अपने पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए गोवा गए हुए थे। वह अंजुना इलाके में एक बीच रिजॉर्ट में रुके थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका ये ट्रिप इतना जानलेवा साबित होगा। वो अपने परिवार के साथ रिसॉर्ट में थे तभी कुछ बदमाशों ने उनपर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से जतिन ने अपनी जान बचाई।
वहीं, गोवा में उन्होंने रिजॉर्ट को इस बात की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। बाद में उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों तक शेयर की। जतिन ने कहा कि उन्होंने मैनेजर से कर्मचारियों के बारे में शिकायत की, जिसे बाद में निकाल दिया गया।
जतिन ने बताया कि करीब तीन से चार लोगों ने उनपर चाकुओं और तलवारों से हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक अंजुना पुलिस ने इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और धारा 324 लगाई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसके पीछे "असामाजिक" तत्व हैं। उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।" जब मामला बढ़ा तब सावंत ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया और फिर FIR में IPC की धारा 307 जोड़ी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सोशल मीडिया पर इस भयानक घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में बदमाशों के एक ग्रुप को जतिन और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही है।
इंस्टाग्राम पर आपबीती साझा करते हुए, जतिन के परिवार के सदस्य ने बताया कि कर्मचारियों के साथ विवाद के बाद, रिसॉर्ट ने उन्हें नौकरी से निकाल दी। कुछ देर बाद जब परिवार पूल में नहा रहा था तो एक सदस्य ने रिजॉर्ट के बाहर 14-15 लोगों को देखा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिसोर्ट के कर्मचारियों के साथ परिवार के छोटे से विवाद के बाद हिंसक घटना हुई। शख्स ने अपने पोस्ट में लिखा अंजुना गोवा में स्पाजियो हॉलिडे रिसॉर्ट में न जाएं।