Get App

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: प्वाइंट्स टेबल पर भारत सबसे आगे, सेमी फाइनल में ये टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई

ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप की शुरुआत अहमदाबाद स्थित स्टेडियम से हुई। प्वाइंट्स टेबल पर नंबर एक पर भारत है वहीं साउथ अफ्रीका नंबर दो पर पहुंच गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर पहुंच गया है वहीं पांचवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम का दबदबा है। हालांकि आज पाकिस्तान के बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल देखने को मिल सकता है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2023 पर 1:28 PM
ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: प्वाइंट्स टेबल पर भारत सबसे आगे, सेमी फाइनल में ये टीमें कर सकती हैं क्वालिफाई
भारत प्वाइंट्स टेबल पर पहले पायदान पर है वहीं दूसरे पर साउथ अफ्रीका और तीसरी पोजिशन पर न्यूजीलैंड का कब्जा है।

इस वर्ल्ड कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 5 अक्टूबर से शुरू हुए इस जीत के अभियान में आज 16वां मैच होने जा रहा है। 5 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड से इस वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई। हालांकि एक के बाद एक छह जीतों के बाद भारत का जलवा हर जगह दिखाई दे रहा है। इंग्लैंड को सौ रनों से मात देने के बाद भारत पहले पायदान पर है। जानिए वर्ल्ड कप में अब तक हुए मुकाबलों की डिटेल्स-

ODI वर्ल्ड कप में अब तक इन टीमों की हुई भिड़ंत

6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की भिड़ंत हुई, 8 अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 9 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम श्रीलंका और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश का 11 अक्टूबर को भारत बनाम अफगानिस्तान से मुकाबला हुआ।

12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर इंग्लैंड के अफगानिस्तान, 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका, 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड, 18 को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान, 19 भारत, बांग्लादेश और 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 21 अक्टूबर साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 22 अक्टूबर को भारत के न्यूजीलैंड, 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए अफगानिस्तान, 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश, 25 अक्टूबर को नीदरलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, 27 अक्टूबर पाकिस्तान वर्सेस साउथ अफ्रीका, 28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और नीदरलैंड बांग्लादेश, 29 अक्टूबर भारत बनाम इंग्लैंड और 30 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के सांस रोक देने वाले मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का कुछ ऐसा हाल रहा। इन मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें