ICC Cricket World Cup 2023: स्टेडियम से लाइव देखना चाहते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच? तो जानें कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

ICC Cricket World Cup 2023: इस सब में सबसे ज्यादा जुनून आपको अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटों के लिए देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को मोटेरा के एक लाख से ज्यादा क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा। इसी स्टेडियम में 19 नवंबर को फाइनल भी खेला जाएगा और दोनों के लिए रिकॉर्ड भीड़ जुटना पक्का है

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 9:34 PM
ICC Cricket World Cup 2023: स्टेडियम से लाइव देखना चाहते हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच

ICC Cricket World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) का शेड्यूल ICC ने मंगलवार को जारी कर दिया है। इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस का उत्साह बढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में और इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में होने वाले मैचों के लिए टिकटें सेल आउट होना तय है और भारी भीड़ उमड़ेगी। इस सब में सबसे ज्यादा जुनून आपको अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटों के लिए देखने को मिलेगा।

टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को मोटेरा के एक लाख से ज्यादा क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा। इसी स्टेडियम में 19 नवंबर को फाइनल भी खेला जाएगा और दोनों के लिए रिकॉर्ड भीड़ जुटना पक्का है।

इन शहरों में होगा ICC वर्ल्ड कप


ये टूर्नामेंट भारत में 10 जगहों पर खेला जाएगा, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं, जबकि मोहाली और नागपुर इस लिस्ट से गायब हैं। BCCI ने पाकिस्तान के ज्यादातर मैच के लिए दक्षिण भारत के स्टेडियम चुने गए हैं, जिसमें चेन्नई, जो एक शांत मेजबान और खचाखच भरे दर्शकों के लिए जाना जाता है।

सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे, जहां 2011 के फाइनल विजेता की मेजबानी हुई थी, और कोलकाता के ईडन गार्डन, जो भारत के सबसे ऐतिहासिक स्टेडियमों में से एक है, जो लोग मैच देखने जाना चाहते हैं, उनके लिए टिकटों की भारी मांग होगी।

कैसे ले सकते हैं World Cup 2023 की टिकट?

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के टिकट आधिकारिक ICC क्रिकेट विश्व कप ऐप और वेबसाइट- https://www.cricketworldcup.com/

पर उपलब्ध होंगे।

फैंस BookMyShow और Paytm Insider का भी इस्तेमाल कर सकते है। वेन्यू और शेड्यूल के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन उम्मीद है कि ये 500 रुपए से 20,000 रुपए तक या इससे भी ज्यादा कीमत हो सकती है।

ICC World Cup 2023 Schedule: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के जन्मदिन पर होगी भारत-पाक भिड़ंत, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

ICC ने अभी तक विश्व कप मैचों के टिकटों की आधिकारिक बिक्री की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्हें ऑफलाइन सीमित बिक्री के साथ बड़े पैमाने पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।