आईसीसी (ICC) ने मंगलवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए 'वैश्विक राजदूत' (Global Ambassador) नामित किया। सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है। सचिन के कई सारे अटूट रिकॉर्ड्स में से एक अपने करियर में छह वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड भी शामिल है। भारत में आयोजित हो रहे इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 को होगी। इस दिन वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और साल 2019 वर्ल्ड कप की रनर अप टीम न्यूजीलैंड एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी।
क्या कहा सचिन तेंदुलकर ने
इस मौके पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है। साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे यादगार लमहा है। इतनी सारी विशेष टीमें और खिलाड़ी यहां भारत में विश्व कप में कड़ा मुकाबला करने के लिए तैयार हैं, मैं इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। विश्व कप जैसे मंच पर खेलना हर एक युवा खिलाड़ी का सपना होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी वर्ल्ड कप कई सारे युवा लड़कों के अंदर जोश जगा सकेगा ताकि वे क्रिकेट खेलने के लिए और भी ज्यादा मोटिवेट हो सकें और अपने देश के लिए एक दिन वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकें।
ICC के कई सारे एंबेसडर होंगे शामिल
ICC के 2023 वर्ल्ड कप में सचिन के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन, ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, भारत के सुरेश रैना और पूर्व कप्तान मिताली राज और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज भी एंबेसडर के तौर पर शानिल किए गए हैं। आईसीसी के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस के जनरल मैनेजर क्लेयर फर्लांग ने कहा, "सचिन को हमारे वैश्विक राजदूत के रूप में पाना एक वास्तविक सम्मान की बात है।