World Cup 2023: टीमों की संख्या, लाइव चैनल, मेजबान शहर और पुरस्कार राशि सहित जानें क्रिकेट महाकुंभ का पूरा शेड्यूल

World Cup 2023: भारत में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। जबकि 19 नवंबर को फाइनल के साथ यह क्रिकेट महाकुंभ समाप्त होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत वन डे विश्व कप (ICC World Cup 2023) के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी

ICC Mens Odi World Cup 2023: भारत में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। जबकि 19 नवंबर को फाइनल के साथ यह क्रिकेट महाकुंभ समाप्त होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वर्ल्ड कप में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 45 लीग मैच शामिल हैं। इवेंट शुरू होने से पहले हम आपको वर्ल्ड कप के शेड्यूल, मेजबान शहरों के नाम, लाइव टीवी, पिछले विजेताओं और पुरस्कार राशि के बारे में पूरी डिटेल्स जानकारी दे रहे हैं...

वर्ल्ड कप शुरू होने का डेट

50 ओवरों के वर्ल्ड कप इवेंट का 13वां संस्करण 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगा।


इसकी शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी।

टीमें

ICC टूर्नामेंट में 10 टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत (मेजबान), नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल होंगी।

सभी 10 टीमें एक राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। एक जीत दो अंक के बराबर है। एक टाई या कोई परिणाम नहीं होने पर प्रत्येक को एक अंक मिलेंगे।

शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

मेजबान स्टेडियम

वर्ल्ड कप इवेंट का आयोजन 10 स्टेडियमों में किया जा रहा है। इनमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, चिन्नास्वामी स्टेडियम, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, अरुण जेटली स्टेडियम, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, ईडन गार्डन्स, इकाना क्रिकेट स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम, एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम और राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शामिल हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जो फाइनल की मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! ग्रैंड वेलकम के बावजूद PCB चीफ के बिगड़े बोल, भारत को बताया 'दुश्मन मुल्क

पिछले विजेताओं की लिस्ट

1975 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया।

1979 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 92 रनों से हराया।

1983 में भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

1987 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात दी थी।

1992 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराया था।

1996 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता।

1999 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।

2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराया।

2007 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 53 रनों से हराया।

2011 में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

2015 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।

2019 में सुपर ओवर में टाई के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बाउंड्री काउंटबैक पर हराया।

ईनाम का पैसा

विजेता टीम को $4 मिलियन की पुरस्कार दी जाएगी।

उपविजेता टीम को $2 मिलियन दिया जाएगा।

सेमीफाइनलिस्ट हारने वाली टीम को $800,000 मिलेंगे।

ग्रुप चरण के बाद जो टीमें बाहर होंगी उन्हें $100,000 मिलेंगे।

वर्ल्ड कप लाइव कहां देखें?

वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं क्रिकेट मुकाबलों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।