Get App

ICC ने महान क्रिकेटर सचिन को बनाया वर्ल्ड कप 2023 का ग्लोबल एंबेसडर, भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है ये टूर्नामेंट

सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है। सचिन के कई सारे अटूट रिकॉर्ड्स में से एक अपने करियर में छह वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड भी शामिल है। अब आईसीसी (ICC) ने मंगलवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए 'वैश्विक राजदूत' (Global Ambassador) नामित किया है। इस मौके पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 10:54 PM
ICC ने महान क्रिकेटर सचिन को बनाया वर्ल्ड कप 2023 का ग्लोबल एंबेसडर, भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है ये टूर्नामेंट
आईसीसी (ICC) ने मंगलवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए 'वैश्विक राजदूत' (Global Ambassador) नामित किया

आईसीसी (ICC) ने मंगलवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए 'वैश्विक राजदूत' (Global Ambassador) नामित किया। सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है। सचिन के कई सारे अटूट रिकॉर्ड्स में से एक अपने करियर में छह वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड भी शामिल है। भारत में आयोजित हो रहे इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 को होगी। इस दिन वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और साल 2019 वर्ल्ड कप की रनर अप टीम न्यूजीलैंड एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी।

क्या कहा सचिन तेंदुलकर ने

इस मौके पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि 1987 में बॉल बॉय बनने से लेकर छह वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने तक, विश्व कप ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह बनाई है। साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे यादगार लमहा है। इतनी सारी विशेष टीमें और खिलाड़ी यहां भारत में विश्व कप में कड़ा मुकाबला करने के लिए तैयार हैं, मैं इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। विश्व कप जैसे मंच पर खेलना हर एक युवा खिलाड़ी का सपना होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी वर्ल्ड कप कई सारे युवा लड़कों के अंदर जोश जगा सकेगा ताकि वे क्रिकेट खेलने के लिए और भी ज्यादा मोटिवेट हो सकें और अपने देश के लिए एक दिन वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकें।

World Cup 2023: टीमों की संख्या, लाइव चैनल, मेजबान शहर और पुरस्कार राशि सहित जानें क्रिकेट महाकुंभ का पूरा शेड्यूल | Moneycontrol Hindi

ICC के कई सारे एंबेसडर होंगे शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें