Get App

ICC World Cup 2023: सस्ते डेटा का फायदा उठा रहे हैं भारतीय, टीवी के बजाय अब ऑनलाइन चिपके हैं क्रिकेट के दीवाने

ICC World Cup 2023: वर्ल्डकप 2023 में भारत ने अब तक खेले गए अपने सभी मौचों में शानदार जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया। उन्होंने सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली का यह शतक देखने के लिए हॉटस्टार पर 4.4 करोड़ लोग एकसाथ ऑनलाइन आ गए

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 4:53 PM
ICC World Cup 2023: सस्ते डेटा का फायदा उठा रहे हैं भारतीय, टीवी के बजाय अब ऑनलाइन चिपके हैं क्रिकेट के दीवाने
ICC World Cup 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

ICC World Cup 2023: देश में डिजिटल की दुनिया तेजी से बढ़ रही है। एक समय ऐसा था कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी टीवी के सामने चिपके रहते थे। गलियों में सन्नाटा पसर जाता था। किसी दुकान में टीवी में मैच चल रहा हो तो लोगों को हुजूम उमड़ पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल का जमाना है। चलते फिरते मैच का आनंद उठा सकते हैं। कुछ ऐसे ही एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार (5 नवंबर) को खोले गए मैच में लाइव स्ट्रीमिंग का नया रिकार्ड बना। कोलकाता के ईडन गार्डन पर हुए मैच को डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर 4.4 करोड़ लोगों ने लाइव मैच देखा।

मैच के दौरान पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। जहां मैदान पर इस मैच का क्रेज बना रहा। वहीं ऑनलाइन OTT प्लेटफॉर्म पर भी इस महामुकाबले को रिकॉर्ड तादाद में लोगों ने लाइव देखा। विश्व कप के इस मुकाबले ने व्यूअरशिप के मामले में सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

डिज्नी+हॉटस्टार ने यूजर्स को दिया धन्यवाद

नया रिकार्ड बनने के बाद ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 की स्ट्रीमिंग करने वाले प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार ने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इससे पहले 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान 4.3 करोड़ दर्शकों ने डिज्नी+हॉटस्टार पर लाइव मैच देखा था। इससे पहले अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को डिज्नी+हॉटस्टार पर 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव देखा था। वॉल्ट डिज़नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा डिज्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म में 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 3.5 करोड़ लोगों ने लाइव मैच देखा था। बता दें कि विश्व मैचों के ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलावा फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें