ICC World Cup 2023 Semi-final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला चल रहा है। कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने ICC विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शुरूआत की। शुभमन गिल क्रैम्प के चलते मैदान से बाहर गए। वे अपने शतक से महज 21 रन दूर थे। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा।
भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लैटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाए। गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया।
उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक पारी की 28वें ओवर के बाद विराट कोहली 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली के साथ श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
'शिकागो चाचा' ने भारत का किया समर्थन
'शिकागो चाचा' के नाम से मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन मोहम्मद बशीर ने सेमीफाइनल में भारत का समर्थन किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "मैं भारत का समर्थन करूंगा। मेरी पत्नी हैदराबाद से है। भारत फाइनल में पहुंचेगा और वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाएगा...टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अच्छे हैं। नंबर 7 तक तक टॉप खिलाड़ी हैं।" उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश थी कि सेमीफाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हो, लेकिन उन्होंने (पाकिस्तान) अच्छा नहीं खेला।
बशीर ने आगे कहा कि अगर भारत बुधवार को टॉस जीतता है, तो उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए, अच्छा खेलना चाहिए, 350-400 रन बनाना चाहिए और फिर (इसका बचाव करने के लिए) शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं।"
भारत ने पिछले कुछ हफ्तों में विश्व कप के लीग चरण में सभी बाधाओं को पार करते हुए अपना विजय अभियान जारी रखा लेकिन कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में भाग्य भी उनकी टीम का साथ दे।
रोहित ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा कि समय आ गया है कि भाग्य आपका साथ दे और भाग्य बहादुरों का साथ देता है। रोहित ने कहा कि सिर्फ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरने के कारण मेजबान टीम को अपनी मानसिकता और रवैये को लेकर कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।