ICC World Cup 2023: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के मैच में बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

Angelo Mathews time out: इस टूर्नामेंट के हर मैच में ही एक नया रिकॉर्ड और इतिहास बन रहा है। पर अब इसी टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना है जिसे कि कोई भी टीम या खिलाड़ी अपने नाम के साथ दर्ज नहीं कराना चाहेगा। यह रिकॉर्ड बना है आज यानी सोमवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के दौरान। इसे लेकर बांग्लादेशी टीम और उनके कप्तान शाकिब अल हसन की काफी ज्यादा आलोचना भी हो रही है

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 5:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Angelo Mathews time out: इस टूर्नामेंट के हर मैच में ही एक नया रिकॉर्ड और इतिहास बन रहा है। पर अब इसी टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना है जिसे कि कोई भी टीम या खिलाड़ी अपने नाम के साथ दर्ज नहीं कराना चाहेगा

Angelo Mathews time out: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट (ICC One Day World Cup-2023) अपने शबाब पर पहुंच गया है। इस टूर्नामेंट के हर मैच में ही एक नया रिकॉर्ड और इतिहास बन रहा है। पर अब इसी टूर्नामेंट में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना है जिसे कि कोई भी टीम या खिलाड़ी अपने नाम के साथ दर्ज नहीं कराना चाहेगा। यह रिकॉर्ड बना है आज यानी सोमवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के दौरान। इसे लेकर बांग्लादेशी टीम और उनके कप्तान शाकिब अल हसन की काफी ज्यादा आलोचना भी हो रही है। ऐसे में आइये जान लेते हैं इस पूरे वाकये के बारे में।

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चल रहे मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को क्रीज पर आने में हुई देरी के चलते अंपायरों ने आउट करार दे दिया। क्रिकेट की भाषा में इसे टाइम आउट कहा जाता है। दरअसल मैच के 25वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया और एंजेलो मैथ्यूज अगले बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आ रहे थे। हालांकि उनके हेलमेट में कोई दिक्कत थी और वे उसे सही कर रहे थे। जिस वजह से उनको क्रीज पर आने में थोड़ा वक्त लगा। जिसके बाद शाकिब ने टाइम आउट की अपील कर दी और फील्ड पर काफी चर्चा के बाद अंपायरों ने मैथ्यूज को आउट दे दिया।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को 33 लाख का घाटा, स्पोर्ट्स शू बिजनेसमैन ने लगाया चूना | Moneycontrol Hindi


क्या हैं टाइम आउट को लेकर नियम

क्रिकेट के नियम के मुताबिक जब भी बल्लेबाजी टीम का कोई विकेट गिरता है या फिर रिटायर होता है तो उसके बाद 3 मिनट के अंदर नए बल्लेबाज को अगली बॉल खेलनी होती है। अगर इस टाइम से देरी होती है तो फिर उस बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाता है। हालांकि ऐसा तभी होता है जब बॉलिंग करने वाली टीम इसके लिए अपील कर दे। हालांकि अब इसके बाद शाकिब अल हसन को क्रिकेट के दीवनों की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।