Get App

ICC World Cup 2023 Schedule: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के जन्मदिन पर होगी भारत-पाक भिड़ंत, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

ICC World Cup 2023 Schedule: ODI वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत का पहला मैच ODI में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होगा। फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार इस ODI में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का है। भारत और पाक इस वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 2:45 PM
ICC World Cup 2023 Schedule: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के जन्मदिन पर होगी भारत-पाक भिड़ंत, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला
इसी दिन पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन भी है। पाक कप्तान के लिए ये दिन काफी खास होने वाला है।

ICC World Cup 2023 Schedule:  भारत इस बार ODI World Cup 2023 होस्ट करने जा रहा है। ODI World Cup 2023 के पूरे शेड्यूल का इंतजार करने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। ICC ने वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें भारत, पाकिस्तान सहित सभी टीमों के मैच और स्टेडियम की अपडेट दी गई है। भारत-पाकिस्तान की पहली भिड़ंत 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद स्टेडियम में होगी। 5 अक्टूबर से ODI वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है जिसका पहला और आखिरी मैच अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

कब, कहां और कैसे होगी भिड़ंत

भारत का पहला मैच जहां ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच हैदराबाद में क्वालिफायर 1 के खिलाफ खेलेगी। 15 अक्टूबर से पहले दोनों देशों की टीमें दो-दो मैच खेल चुकी होंगी, ये उनकी इस वर्ल्ड कप में एक-दूसरे के साथ पहली भिड़ंत होगी। इसी दिन पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन भी है। पाक कप्तान के लिए ये दिन काफी खास होने वाला है। एक वक्त था जब PCB अहमदाबाद में मैच खेलने से इनकार कर रही थी। खैर अब वो जीत का इरादा लेकर टूर्नामेंट में उतरने वाली है।

ODI World Cup की ट्रॉफीज

एक तरफ भारत है जिसके पास ODI वर्ल्ड कप की दो ट्रॉफीज हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान है जो अब तक सिर्फ एक बार ये ट्रॉफी जीत पाया है। इंडिया ने कपिल देव और एमएस धोनी की मेजबानी में 1983 और 2011 में ODI World Cup जीता था। पाकिस्तान ने ये ट्रॉफी 1992 में जीती थी। भारत 12 साल के ट्रॉफी के इस सूखे को दूर करने के इरादे से इस बार ODI वर्ल्ड कप में खेलेगा। वहीं पाकिस्तान का मकसद है कि एक बार फिर 1992 की जीत रिपीट की जाए।

ODI World Cup Schedule: अहमदाबाद में होगी इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत, सेमी फाइनल के लिए मुंबई और कोलकाता बुक

ICC रैंकिंग में दोनों देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें