ODI World Cup Schedule: अहमदाबाद में होगी इंडिया और पाकिस्तान की भिड़ंत, सेमी फाइनल के लिए मुंबई और कोलकाता बुक

ODI World Cup 2023: BCCI ने अभी पूरा शेड्यूल तो जारी नहीं किया है हालांकि भारत और पाकिस्तान के मैच को अहमदाबाद में ही रखा है। इसके अलावा सेमी फाइनल के लिए कोलकाता और मुंबई के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड्स को चुना है। वहीं फाइनल अहमदाबाद में होगा। ट्रॉफी का लॉन्च भी काफी हटके स्टाइल में किया गया।

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 12:16 PM
ICC World Cup की ट्रॉफी का लॉन्च बेहद शानदार तरीके से किया गया।

ODI वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। ODI वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर के बीच कुल दस टीमों की आपस में भिड़ंत होगी। भारत बनाम पाकिस्तान से लेकर सेमी फाइनल और फाइनल का शेड्यूल सामने आया है। भारत और पाकिस्तान की ODI में भिड़ंत अहमदाबाद में देखने को मिलेगी। इसके अलावा सेमी फाइनल का लुत्फ आप कोलकाता और मुंबई में उठा पाएंगे। वहीं फाइनल भी अहमदाबाद में ही शेड्यूल किया गया है। अक्टूबर और नवंबर का महीना इस साल भारत के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

क्रिकेट के फैंस के लिए ODI World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट के फैंस के लिए ODI World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

ODI वर्ल्ड कप शेड्यूल

शुरुआत में बेंगलुरु और चेन्नई में सेमी फाइनल का फैसला लिया गया था हालांकि टॉप ऑफिशियल्स ने इस फैसले को बदलते हुए अब कोलकाता और मुंबई को सेमीफाइनल के लिए चुना है। ऑफिशियल्स ने भारत और पाकिस्तान की इस खास आर-पार की लड़ाई के लिए अहमदाबाद को चुना और फाइनल भी अहमदाबाद में ही होगा। पहले भी वानखेड़े और ईडन गार्डन ने कई ऐतिहासिक मैच होस्ट किए हैं। 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल जहां वानखेड़े में खेला गया था वहीं 1987 का वर्ल्ड कप फाइनल ईडन गार्डन ने होस्ट किया था।


ट्रॉफी का लॉन्च

ICC World Cup की ट्रॉफी का लॉन्च बेहद शानदार तरीके से किया गया। ट्रॉफी को धरती से 1,20,000 फीट ऊंचाई पर लॉन्च किया गया।  इस ट्रॉफी ने पूरी दुनिया के 18 देशों की यात्रा की। कुवैत, मलेशिया, यूएसए, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली की यात्रा के बाद ट्रॉफी अब भारत में आई हैं। ट्रॉफी के लॉन्च टूर पर BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कहा कि क्रिकेट और भारत का रिश्ता बेहद खास है। भारत इस इवेंट को होस्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम दुनियाभर से आने वाली 10 सबसे बेस्ट टीमों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपों को बताया झूठा

फैंस है ऐतिहासिक मैच के लिए बेकरार

ICC Chief Executive Geoff Allardice  ने बताया कि 'ICC Men Cricket वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर बेहद खास है। ये पुरुष क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट है। क्रिकेट के अरबों फैन हैं हम लोगों को इस ट्रॉफी के और भी नजदीक जाने का मौका देना चाहते हैं।' शेड्यूल जारी होने के बाद से फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।