VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ IND-AUS मैच देखने पहुंचे पीएम मोदी, स्टेडियम का लगाया चक्कर, राष्ट्रगान भी गाया

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज भी स्टेडियम में मौजूद थे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपनी-अपनी टीमों के कप्तानों को कैप दी और फोटो भी खिचवाए। पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज आज एक साथ स्टेडियम में मैच भी देखेंगे

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
टॉस से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ को उनके प्रधानमंत्रियों क्रमश: PM मोदी और अल्बानीज ने टेस्ट कैप सौंपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच (IND vs AUS 4th Test) की शुरुआत से पहले गुरुवार सुबह अहमदाबाद के 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium)' पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक गोल्फ कार्ट (गोल्फ खिलाड़ियों को गोल्फ कोर्स ले जाने के लिए तैयार छोटा मोटर वाहन) के जरिए पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान पीएम मोदी और अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी। इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी टीम के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार पीएम मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। मैदान का चक्कर लगाने के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ अपने-अपने देश का राष्ट्रगान गाया। जिसमें एंथनी अल्बनीज स्टीव स्मिथ के पास खड़े नेशनल एंथम गाते नजर आए।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद दोनों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शहर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की थी। वहीं, पीएम मोदी बुधवार देर रात अहमदाबाद पहुंचे थे।


ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में तीसरा टेस्ट जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टॉस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज भी स्टेडियम में मौजूद थे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपनी-अपनी टीमों के कप्तानों को कैप दी और फोटो भी खिचवाए। पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज आज एक साथ स्टेडियम में मैच भी देखेंगे।

भारत ने एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। भारत फिलहाल 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। अगर टीम इंडिया अहमदाबाद में टेस्ट जीत जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट सीरीज के फाइनल में पहुंच जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।