Ind Vs Aus: जडेजा-अश्विन की फिरकी ने किया कंगारुओं का शिकार, दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 6 विकेट से रोमांचक जीत

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई पर वार्नर सधी हुई शुरुआत को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सके और शमी की गेंद पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में केवल ख्वाजा और हैंडस्कॉम्ब ही अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। पहली पारी में शमी ने चार और जडेजा और अश्विन को तीन तीन विकेट मिले

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ind Vs Aus: जडेजा-अश्विन की फिरकी ने किया कंगारुओं का शिकार, दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 6 विकेट से रोमांचक जीत

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टूर पर आई ऑस्ट्रेलियन टीम को पहले टेस्ट मैच के दौरान भी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट मैच हिमाचल के धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाना था पर फिर बाद में इसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

अश्विन और जडेजा की फिरकी का शिकार बने कंगारू

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई पर वार्नर सधी हुई शुरुआत को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सके और शमी की गेंद पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में केवल ख्वाजा और हैंडस्कॉम्ब ही अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। पहली पारी में शमी ने चार और जडेजा और अश्विन को तीन तीन विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज लबुशेन और स्मिथ दोनों को ही अश्विन ने अपना शिकार बनाया।

Delhi Nikki Yadav Murder: दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल भी था हत्या में शामिल, साहिल गहलोत ने चार लोगों के साथ की थी प्लानिंग


अश्विन और जडेजा की फिरकी में फंसे कंगारू

दूसरे टेस्ट मैच की पहली और दूसरी दोनों ही पारियों में ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से कंगारुओ को काफी परेशान किया। पहली पारी में अश्विन और जडेजा दोनों को ही तीन तीन विकेट मिले। हालांकि दूसरी पारी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। लेकिन दूसरी पारी में भी जडेजा और अश्विन ने ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरी पारी में जडेजा ने सात और अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किये।

2-0 से आगे है इंडिया

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हो गई है। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया ने पारी 132 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।