Delhi Nikki Yadav Murder: दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल भी था हत्या में शामिल, साहिल गहलोत ने चार लोगों के साथ की थी प्लानिंग

Delhi Nikki Yadav Murder: निक्की यादव की हत्याकांड के मामले में जांचकर्ताओं ने खुलासा करते हुए बताया कि मर्डर करने में साहिल के अलावा उसका चचेरा भाई, एक व्यक्ति और दिल्ली पुलिस का एक सिपाही भी शामिल था। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने मीडिया के सामने एक अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में कम से कम चार लोग शामिल थे

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 12:31 PM
Delhi Nikki Yadav Murder: दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल भी था हत्या में शामिल, साहिल गहलोत ने चार लोगों के साथ की थी प्लानिंग

दिल्ली में हुए निक्की यादव हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस नए खुलासे के मुताबिक निक्की यादव के मर्डर में उसके प्रेमी साहिल गहलोत के अलावा तीन और लोग शामिल थे। खुलासे के मुताबिक 10 फरवरी को अपनी प्रेमिका की हत्या करने से पहले साहिल ने अपने परिवार के साथ चर्चा के बाद निक्की का मर्डर करने का फैसला किया था।

दिल्ली पुलिस का सिपाही भी हत्या में था शामिल

निक्की यादव की हत्या के मामले में जांचकर्ताओं ने खुलासा करते हुए बताया कि मर्डर करने में साहिल के अलावा उसका चचेरा भाई, एक व्यक्ति और दिल्ली पुलिस का एक सिपाही भी शामिल था। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने मीडिया के सामने एक अधिकारी ने बताया कि इस हत्याकांड में कम से कम चार लोग शामिल थे।

'MBA चाय वाला' ने खरीदी 90 लाख की मर्सिडीज कार, देखें तस्वीरें


प्लानिंग करके किया गया था मर्डर

निक्की यादव हत्याकांड में अब तक यह माना जा रहा था कि इसे तुरंत अंजाम दिया गया था। लेकिन अब शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इसे पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। चारों लोगों ने फरवरी के पहले ही हफ्ते में निक्की यादव का मर्डर करने का प्लान बनाया था। जब उन्हें पता चला कि निक्की यादव और साहिल गहलोत ने साल 2021 में ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। इसके बाद निक्की यादव का मर्डर करने की प्लानिंग बनाई गई ताकी साहिल की दूसरी शादी हो सके।

श्रद्धा वाकर के बाद दूसरा दिल दहलाने वाला कांड

दिल्ली में यह श्रद्धा वाकर के बाद मर्डर की दूसरी सनसनीखेज वारदात है। साहिल गहलोत ने 10 फरवरी को दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट की पार्किंग में डाटा केबल से गला घोंट कर निक्की यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने निक्की यादव के शव को एक डीप फ्रीजर में रख दिया। शुक्रवार को पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह उनके दो चचेरे भाई, आशीष कुमार और नवीन कुमार और दो दोस्तों, लोकेश सिंह और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।