Get App

IND VS NZ: सूर्यकुमार यादव की शतकीय आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, T-20 मुकाबले में भारत ने 65 रनों से रौंदा

IND VS NZ: पहला मैच बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे मैच में सूर्य की आंधी चली, जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। भारत ने 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 6:16 PM
IND VS NZ: सूर्यकुमार यादव की शतकीय आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, T-20 मुकाबले में भारत ने 65 रनों से रौंदा
IND VS NZ: दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया

India vs New Zealand highlights 2nd T20I: करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी और दीपक हुड्डा (10 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को रविवार को दूसरे टी20 में 65 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे मैच में सूर्य की आंधी चली जिन्होंने मात्र 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 111 रन ठोके। भारत ने 191/6 का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 126 रन पर समेट दिया।

दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। सूर्य ने मैच में सबसे अधिक रन बनाए और साथ ही वह नाबाद भी रहे। वह इस मैच में पूरी तरह हावी रहे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

मौच के बाद सूर्यकुमार ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मैं हमेशा याद करता हूं कि 2-3 साल पहले क्या स्थिति थी। उस समय थोड़ा निराश था पर उस समय भी यही सोचता था कि इसमें से अच्छा क्या निकाला जा सकता है, एक बेहतर क्रिकेटर कैसे बन सकता हूं। उस समय जो चीजें मैंने की थी उसी का फल मुझे अब मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें