Covid-19 in China: चीन में फिर फूटा कोरोना बम! 6 महीने बाद कोविड-19 से पहली मौत, लाखों लोग घरों में कैद

Covid-19 in China: चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। चीन में करीब छह महीने बाद कोरोना वायरस से फिर एक मरीज की मौत हो गई है। पूरे देश में काफी सख्त पाबंदियों की घोषणा कर दी गई है

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Covid-19 in China: चीन में 26 मई के बाद कोरोना से यह पहली मौत है। इससे पहले की मौत शंघाई में हुई थी

Covid-19 in China: चीन (China) में एक बार फिर कोरोना वायरस (Corona Virus) ने रफ्तार पकड़ ली है। चीन में लगभग छह महीने बाद कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर सामने आई है। चीन ने आधिकारिक तौर पर कोरोना की वजह से राजधानी बीजिंग (Beijing) के एक 87 वर्षीय मरीज की मौत की पुष्टि की है। पूरे देश में काफी सख्त पाबंदियों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही चीन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 5,227 हो गई है। चीन में 26 मई के बाद यह पहली मौत है। इससे पहले की मौत शंघाई में हुई थी।

चीन पहले से ही जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) को लागू करता आया है और कोरोना से 6 महीने के बाद हुई मौत के बाद बीजिंग में अत्यधिक सख्त कोविड प्रतिबंधों को लागू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में पिछले 24 घंटे में 24 हजार 215 मामले दर्ज किए गए हैं।

चीन में कोरोना वायरस से ऐसे वक्त मौत की खबर सामने आई है, जब सरकार का दावा है कि देश में 92 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। हालांकि, बुजुर्गों (खासकर 80 साल से ज्यादा की उम्र की लोगों में) में यह संख्या थोड़ी कम है। हालांकि, चीनी स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसका डिटेल्स शेयर नहीं किया है।


लाखों लोग घरों में कैद

चीन ने दक्षिणी ग्वांग्झू महानगर में कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए करीब 2,50,000 लोगों के लिए आइसोलेशन की सुविधा बनाने की योजनाओं की घोषणा की गई है। यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है जब सरकार कोरोना महामारी के असर को कम करने की कोशिश कर रही है।

इसके कारण लाखों लोग अभी भी अपने घरों में कैद हैं। करीब 1.3 करोड़ की आबादी वाले ग्वांग्झू शहर में अक्टूबर की शुरुआत से महामारी फैलना शुरू हुई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के करीब 10 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- चीन में कई दिनों से गोल-गोल घूम रही हैं भेड़ें, वैज्ञानिक भी हैरान, जानिए इसके पीछे का रहस्य, देखें वीडियो

चीन में संक्रमण के मामलों की संख्या अमेरिका और अन्य प्रमुख देशों के मुकाबले कम है, लेकिन सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी हर मरीज को आइसोलेट करने की कोशिश कर रही है। बार-बार इलाकों, स्कूलों तथा कारोबारों पर पाबंदियां लगाने से लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। उनकी स्वास्थ्य कर्मियों से लगातार झड़प हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।