Get App

IND vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें सभी डिटेल्स

IND vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि एशिया कप में भारत के खिलाफ होने वाले बहु-प्रतिक्षित मैच में उसकी प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में कोई बदलाव नहीं होगा। PCB ने शुक्रवार को बताया कि भारत के खिलाफ भी वही टीम मैदान में उतरेगी, जिसने इस टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में बुधवार को नेपाल को 238 रन से रौंदा था। पाकिस्तान ने बाबर (151) और इफ्तिखार अहमद (नाबाद 109) की शतकीय पारियों से 342 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को 104 रन पर समेट दिया था

Akhileshअपडेटेड Sep 02, 2023 पर 1:36 PM
IND vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला? जानें सभी डिटेल्स
IND vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप 2023 का मैच आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा

IND vs PAK Live Match: एशिया कप 2023 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को खेला जाएगा। सात बार का विजेता भारत एशिया कप 2023 के तीसरे मैच के लिए श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में 2000 और 2012 के चैंपियन पाकिस्तान से भिड़ेगा। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप वनडे फॉर्मेट यानी 50 ओवर का खेला जा रहा है। वनडे में भारत-पाक की टीमें चार साल बाद एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे पहले दोनों टीमें 2019 वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने दिखी थीं।

मेलबर्न में उस ब्लॉकबस्टर मुकाबले के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली भीड़ंत होगी, जहां विराट कोहली ने भारत की चार विकेट की जीत में 82 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि एशिया कप में शनिवार को भारत के खिलाफ होने वाले बहु-प्रतिक्षित मैच में उसकी प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में कोई बदलाव नहीं होगा।

PCB ने शुक्रवार को बताया कि भारत के खिलाफ भी वही टीम मैदान में उतरेगी, जिसने इस टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में बुधवार को नेपाल को 238 रन से रौंदा था। पाकिस्तान ने बाबर (151) और इफ्तिखार अहमद (नाबाद 109) की शतकीय पारियों से 342 रन बनाने के बाद नेपाल की पारी को 104 रन पर समेट दिया था। भारत के खिलाफ मैच पूर्व संध्या पर बाबर से जब अंतिम एकादश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि पीसीबी इसकी घोषणा करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें