India vs Pakistan: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बारे में क्या कहा?

पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया था। ऐसे में आज पाकिस्तान पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव हो सकता है

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 6:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान आज एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है। द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया।

द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वह (कोहली) भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है। उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा। द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है।

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: जानिए कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला


उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की। द्रविड़ ने कहा कि हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है। खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं। हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है। यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे ऋषभ पंत के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के लिए पहले विकल्प नहीं है। उन्होंने टी20 विश्व कप की ओर इशारा करते हुए कहा कि टीम में कोई पहली पसंद का विकेटकीपर नहीं है। हम परिस्थितियों, मैदान के हालात और प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुसार खेलते हैं और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करते है।

उन्होंने कहा कि हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद का अंतिम एकादश नहीं हो सकता। यह अलग-अलग होगा। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ, हमें लगा कि दिनेश (कार्तिक) हमारे लिए सही विकल्प थे।

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान आज यानी रविवार (4 सितंबर) को एक बार फिर भिड़ने के लिए तैयार है। इस बार दोनों टीमें सुपर-4 के दूसरे मुकाबलें में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच आज का टी20 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

टॉस मैच से आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा। इसके पहले, पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया था। ऐसे में आज पाकिस्तान पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।