भारत में अगर किसी खेल को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखने को मिलती है तो वो है क्रिकेट। अब क्रिकेट फैंस के लिए एक सबसे बड़ी गुड न्यूज है। इंडियंस फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला देखने को मिलेगा। फैंस इन दोनों ही टीमों के बीच मैच का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले साल भी इन दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे। वहीं आगे ये दोनों ही चिर प्रतिद्वंदी टीमें वर्ल्ड कप और एशिया कप में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
वर्ल्ड कप में होगी दोनों टीमों की टक्कर
वनडे वर्ल्ड कप में क्रिकेट की दो चिर प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से टकराएंगी। वर्लकप में इन दोनों ही टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की डेट भी फाइनल हो गई है। क्रिकबज से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में ये दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगी। भारत बनाम पाकिस्तान का यह मैच 15 अक्टूबर के दिन होगा।
कब से शुरू हो रहा है वर्ल्डकप
वनडे वर्ल्डकप का आगाज 5 अक्टूबर 2023 से होगा। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबले अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
आखिरी बार 2016 में भारत आई थी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आखिरी बार साल 2016 में भारत आई थी। साल 2016 में भारत में आयोजित किए गए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम भारत आई थी। वहीं पिछले सात सालों के दौरान पाकिस्तानी टीम ने भारत की रजमी पर कोई भी मैच नहीं खेला है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट नजम सेठी ने पाकिस्तानी टीम के भारत आने पर अपनी मंजूरी दे दी है।