IRCTC लेकर आया है वैष्णो देवी का सस्ता टूर पैकेज, वीकेंड में पहाड़ों की सैर के साथ करें धार्मिक यात्रा

IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। IRCTC की इस यात्रा में आपको काफी कम पैसे में कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी। यह टूर पैकेज खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए बनाया गया है। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में

अपडेटेड May 10, 2023 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप वीकेंड के समय किसी पहाड़ी जगह पर फैमिली के साथ घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। IRCTC की इस यात्रा में आपको काफी कम पैसे में कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी। यह टूर पैकेज खास तौर पर दिल्ली वालों के लिए बनाया गया है। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में।

कहां से शुरू होगी यात्रा

इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। सैलानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस में बैठ कर जम्मू के लिए रवाना होंगे। टूर के दूसरे दिन जम्मू रेलवे स्टेशन से नॉन एसी बस में बैठ कर सैलानी कटरा के लिए रावाना हो जाएंगे। रास्ते में सरस्वती धाम पर उनको यात्रा की पर्ची दी जाएगी। इसके बाद वे होटल जाएंगे। ब्रेकफास्ट करके उनको बाणगंगा तक ड्रॉप कर दिया जाएगा। इसके बाद सैलानी मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस होटल में आकर रात का आराम और डिनर करेंगे।

Vande Bharat Train: खजुराहो जाना हो गया बेहद आसान, जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए रूट


तीसरे दिन का टूर प्लान

टूर के तीसरे दिन सैलानी आस पास के जगहों की सैर कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर का लंच करके वे वापस जम्मू के लिए लौट जाएंगे। रास्ते में सैलानी कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी टेंपल और बागे बहू गार्डन की सैर करेंगे। इसके बाद उनको जम्मू रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा। जहां से वे राजधानी एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कितना है टूर पैकेज

IRCTC के इस 3 रातों और 4 दिन वाले टूर पैकेज के लिए आपको 6,795 रुपये का किराया देना होगा। इस टूर पैकेज में आपको एसी थ्री टियर का टिकट दिया जाएगा। इसके अलावा 3 रातों के लिए होटल में रुकने का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा आने जाने के लिए बस के इंतजाम के साथ लंच और डिनर का इंतजाम भी किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।