World Cup में भारत पाकिस्तान मैच से पहले चाक चौबंद हुई अहमदाबाद की सुरक्षा, NSG, RAF और पुलिस के हजारों जवान किए गए तैनात

भारतीय क्रिकेट फैंस 14 अक्टूबर के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खासे उत्तसाहित हैं। हालांकि इस मैच पर धमकियों के बादल भी मंडरा रहे हैं। जिसके बाद स्टेडियम के आस पास और पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। इस मैच को लेकर आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) होम गार्ड और गुजरात पुलिस सहित अलग अलग एजेंसियों के 11,000 से भी ज्यादा गार्ड्स को हमदाबाद और शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में लगाया गया है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 9:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय क्रिकेट फैंस 14 अक्टूबर के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खासे उत्तसाहित हैं

भारत ने वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए अपना विजयी आगाज किया है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस 14 अक्टूबर के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खासे उत्तसाहित हैं। हालांकि इस मैच पर धमकियों के बादल भी मंडरा रहे हैं। जिसके बाद स्टेडियम के आस पास और पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। इस मैच को लेकर आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) होम गार्ड और गुजरात पुलिस सहित अलग अलग एजेंसियों के 11,000 से भी ज्यादा गार्ड्स को हमदाबाद और शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में लगाया गया है।

हजारों जवान रहेंगे तैनात

अहमदाबाद के पुलिस कमीश्नर जीएस मलिक ने कहा कि 7,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के अलावा, स्टेडियम की सुरक्षा और मैच के दौरान शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 4,000 होम गार्ड तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद ने पिछले 20 सालों में शहर में खेले गए क्रिकेट मैचों के दौरान कभी भी सांप्रदायिक हिंसा नहीं देखी है। मलिक ने कहा कि स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है और हाल ही में अज्ञात व्यक्तियों ने एक ईमेल के जरिए धमकी दी है।


गुजरात के सीएम ने भी मैच से पहले की मीटिंग

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, राज्य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, जीएस मलिक और दूसरे सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि पुलिस की कार्य योजना की समीक्षा की जा सके। साथ यह सुनिश्चित किया जा सके कि हाई-प्रोफाइल मैच बिना किसी रुकावट के साथ पूरा हो सके। मीडिया को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है और पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से भी बाहर हुए ओपनर शुभमन गिल, BCCI ने दी उनके हेल्थ की अपडेट | Moneycontrol Hindi

ड्रोन की भी होगी तैनाती

मलिक ने कहा कि हम एनएसजी की तीन हिट टीमें और एक एंटी-ड्रोन टीम तैनात करेंगे। बम का पता लगाने के लिए भी नौ टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान IPS रैंक के चार ऑफिसर और डीसीपी रैंक के 21 पुलिस कमीश्नर मैच के दिन कर्मियों की निगरानी करेंगे। राज्य रिजर्व पुलिस (SRP) की 13 कंपनियों के अलावा, हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था के हिस्से के रूप में रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियों को तैनात करेंगे। आरएएफ शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखेगी। भगदड़ की स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए, हमने पहले ही निकासी योजना तैयार कर ली है और स्टेडियम में रिहर्सल भी चल रही है।

NDRF और SDRF की टीमें भी हैं तैनात

मलिक ने बताया कि मैच के दौरान किसी भी कैमिकल, बायो, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले की स्थिति का जवाब देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को भी शहर में तैनात किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक मैस से पहले, मुंबई पुलिस को एक ईमेल मिला जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने और अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी। भेजने वाले ने 500 करोड़ रुपये और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जेल से रिहा करने की भी मांग की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।