अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से भी बाहर हुए ओपनर शुभमन गिल, BCCI ने दी उनके हेल्थ की अपडेट

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शुभमन गिल 11 अक्टूबर यानी बुधवार को दिल्ली में होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बारे में उन्होंने BCCI को भी बताया था

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 9:09 PM
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शुभमन गिल 11 अक्टूबर यानी बुधवार को दिल्ली में होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं

भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज हो गया है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत भी दर्ज कर चुकी है। पर अब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शुभमन गिल 11 अक्टूबर यानी बुधवार को दिल्ली में होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बारे में उन्होंने BCCI को भी बताया था। शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भारत के लिए ओपनिंग की थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर हुए शुभमन गिल

अब शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं। शुबमन गिल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का अगला मुकाबला बुधवार को दिल्ली में अफगानिस्तान से होगा। BCCI ने सोमवार दोपहर को गिल के स्वास्थ्य पर एक मेडिकल अपडेट जारी किया, जिसमें बताया गया कि गिल अफगानिस्तान मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

आनंद महिंद्रा की नीली जर्सी पर क्यों लिखा गया है 55, जानिए इस नंबर के पीछे की खासियत | Moneycontrol Hindi


क्या कहा BCCI ने

BCCI ने अपने बयान में कहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुबमन गिल 9 अक्टूबर 2023 को टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे। शुभनम चेन्नई में ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। इस खबर के काफी हद तक गिल के फैंस और भारतीय टीम दोनों को ही निराशा हाथ लगी है। इस साल अभी तक गिल काफी शानदार फॉर्म में रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने भी निराश ही किया था। जिस वजह से वर्ल्ड कप को जीतने के लिहाज से गिल का फिट होना भी बेहज जरूरी माना जा रहा है। गिल ने इस साल 20 पारियों में 1230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और इतने ही अर्धशतक भी जड़े हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।