आनंद महिंद्रा की नीली जर्सी पर क्यों लिखा गया है 55, जानिए इस नंबर के पीछे की खासियत

Anand Mahindra क्रिकेट के दीवाने हैं। ऐसे में भारत के पहले ODI मुकाबले के लिए उन्होंने एक नीली जर्सी कस्टमाइज करवाई। इस जर्सी पर आनंद महिंद्रा के नाम के साथ नंबर 55 लिखा हुआ है। लोगों ने उनसे जब इस नंबर की कहानी पूछी तो आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ही क्विज शुरू कर दिया और ज्यादातर लोगों का अनुमान सही भी रहा।

अपडेटेड Oct 08, 2023 पर 4:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आनंद महिंद्रा की डेट ऑफ बर्थ के अलावा 5 उनका लकी नंबर भी है।

क्रिकेट फैंस भारत के पहले ODI मैच के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मैच को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में जा पहुंचे हैं। इंडिया की ब्लू जर्सी पहनकर टीम को चियर करने का मजा ही कुछ और है। ऐेसे में आनंद महिंद्रा ने भी एक्स पर अपनी नीली जर्सी को शो ऑफ किया। इस जर्सी को कस्टमाइज करवाया गया है और इसपर नंबर 55 लिखा गया है। एक्स पर अपनी जर्सी की एक झलक देते हुए लिखते हैं कि मैं तैयार हूं।

नंबर के पीछे की कहानी


अब लोग जर्सी का नंबर देखकर उनसे सवाल करने लगे। हर कोई सोशल मीडिया पर पूछने लगा कि 55 नंबर ही क्यों? सीधे-सीधे लोगों का जवाब देने की जगह आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक क्विज ही शुरू कर दिया और लोगों को सही जवाब गैस करने के लिए कहा। लिखते हैं कि मैं देखना चाहता हूं कि कौन फिगर आउट कर पाता है? इसके बाद जो सबसे कॉमन जवाब आया वो था आनंद महिंद्रा की DOB से जुड़ा हुआ। एक फॉलोअर ने लिखा कि आनंद सर की डेट ऑफ बर्थ 1 मई 1955 है इसलिए 55 नंबर लिया गया है। वहीं ये जवाब काफी हद तक सही भी है।

टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹86,235 करोड़ बढ़ा, TCS सबसे ज्यादा फायदे में

लकी नंबर है पांच

आनंद महिंद्रा की डेट ऑफ बर्थ के अलावा 5 उनका लकी नंबर भी है। आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि आप सबने काफी आसानी से बता दिया। मेरी डेट ऑफ बर्थ 1-5-55 और पांच मेरा लकी नंबर। जब मैंने M&M को 1991 में ज्वाइन किया था तब ट्रैक्टर डिवीजन के किसी आदमी ने बताया था कि पांच ही कंपनी का लकी नंबर भी है। यही वजह थी की शुरुआती ट्रैक्टर्स के नंबर पांच के साथ ही एंड होते थे। आज भी ये सिलसिला जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।