भारत ने वनडे विश्व कप (ICC World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए अपना विजयी आगाज किया है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस 14 अक्टूबर के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खासे उत्तसाहित हैं। हालांकि इस मैच पर धमकियों के बादल भी मंडरा रहे हैं। जिसके बाद स्टेडियम के आस पास और पूरे अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। इस मैच को लेकर आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) होम गार्ड और गुजरात पुलिस सहित अलग अलग एजेंसियों के 11,000 से भी ज्यादा गार्ड्स को हमदाबाद और शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में लगाया गया है।
