T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। टी-20 विश्व कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
