Get App

World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 5.9 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा मैच

World Cup 2023: बयान के मुताबिक, विश्व कप 2023 प्रतियोगिता में भारत बनाम पाकिस्तान के लीग मैच में 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखा था। डिज्नी-हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने पीटीआई से कहा कि डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया

Akhileshअपडेटेड Nov 20, 2023 पर 10:41 AM
World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड, 5.9 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा मैच
World Cup 2023: डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया

World Cup 2023 IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को खेले गए वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा। OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा कि डिज्नी-हॉटस्टार पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या लगभग 5.9 करोड़ दर्ज की गई।

बयान के मुताबिक, विश्व कप 2023 प्रतियोगिता में भारत बनाम पाकिस्तान के लीग मैच में 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखा था। डिज्नी-हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने पीटीआई से कहा कि डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

भारतीय क्रिकेट फैंस के अटूट समर्थन ने हमें लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में नयी ऊंचाइयां छूने के लिए लगातार प्रेरित किया है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में करीब 1.3 लाख दर्शक मौजूद थे।

भारत (India) रविवार को विश्व कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों हार गया। भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 137 रन की शानदार पारी की बदौलत जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें