India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में भारत को 5 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में आया नतीजा - India vs Pakistan Asia Cup 2022 Super Four Match 2 IND vs PAK T20 Live Score updates dubai stadium | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

SEPTEMBER 05, 2022/ 12:37 AM

India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में भारत को 5 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में आया नतीजा

पाकिस्तान ने सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार 60 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया

Story continues below Advertisement

India vs Pakistan: पाकिस्तान ने रविवार को हुए सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडयिम में खेले गए इस महा मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार 60 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम

India vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में भारत को 5 विकेट से हराया, आखिरी ओवर में आया नतीजाIndia vs Pakistan हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है
SEPTEMBER 04, 202211:03 PM IST

हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया को वो विकेट दिलाया है जिसकी उसे तलाश थी। तूफानी पारी खेल रहे मोहम्मद रिजवान नाजुक मौके पर आउट हो गए हैं। रिजवान का कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन के करीब लपका। रिजवान ने 51 गेंद में 71 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए।

SEPTEMBER 04, 202210:51 PM IST

भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने मोहम्मद नवाज का विकेट ले लिया है। नवाज ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 बॉल पर 42 रन बनाए। फिलहाल, पाकिस्तान का स्कोर 16 ओवर के बाद 3 विकेट पर 139 रन है। मोहम्मद रिजवान 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं...

SEPTEMBER 04, 202210:37 PM IST

182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 2 विकेट खो दिए हैं। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। पाकिस्तान ने इस वक्त तक दो विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 55 रन और मोहम्मद नवाज 33 रन बनाकर खेल रहे हैं

SEPTEMBER 04, 202210:19 PM IST

टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है। फखर जमान पवेलियन चल दिए हैं। जमान को युजवेंद्र चहल ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने ने 18 बॉल का सामना करते हुए कुल 15 रन बनाए।

SEPTEMBER 04, 20229:52 PM IST

पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम सस्से में आउट हो गए। युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने बाबर आजम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। बाबर को 10 बॉल पर 14 के निजी स्कोर पर सूर्यकुमार यादव ने कैच किया। पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट 22 के कुल स्कोर पर गंवाया।

SEPTEMBER 04, 20229:25 PM IST

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट गवां कर 181 रनों की पारी खेली। विराट ने सबसे ज्यादे 60 रन बनाए जबकि केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 28-28 रन बनाए

SEPTEMBER 04, 20229:10 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आखिकार फॉर्म में लौट आए हैं। कोहली ने हॉन्गकॉन्ग के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार अर्धशतक जड़ा है। भारत ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं...

SEPTEMBER 04, 20228:53 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का 5वां विकेट भी गिर गया है। हार्दिक पंड्या खाता खोल बगैर आउट हो गए हैं। हार्दिक को मोहम्मद हसनैन ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट कराया। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 139 रन है। विराट कोहली 44 और दीपक हुड्डा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं...

SEPTEMBER 04, 20228:48 PM IST

भारत ने बेहद अहम मौके पर ऋषभ पंत का भी विकेट गंवा दिया है। पंत को शादाब खान ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाया। पंत का कैच आसिफ अली ने लपका। पंत ने 12 बॉल पर 14 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।

SEPTEMBER 04, 20228:28 PM IST

भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। 11 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर बिना किसा विकेट के 101 रन है। विराट कोहली 23 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर खेल रहे...

SEPTEMBER 04, 20228:26 PM IST

रोहित-राहुल के कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव भी 10 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को तीसरा झटका 91 के कुल स्कोर पर लगा। सूर्यकुमार यादव को मोहम्मद नवाज ने अपने जाल में फंसा लिया। सूर्या बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े आसिफ अली को कैच दे बैठे।

SEPTEMBER 04, 20228:08 PM IST

केएल राहुल 20 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। राहुल को शादाब खान ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट कराया। राहुल ने अपनी पारी में 20 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौका लगाया। भारत को दूसरा झटका 62 के कुल स्कोर पर लगा।

SEPTEMBER 04, 20228:02 PM IST

रोहित शर्मा एक दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित ने 16 गेंदों में 28 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रोहित हारिस रऊफ की बॉल पर खुशदल शाह को कैच दे बैठे।

SEPTEMBER 04, 20227:56 PM IST

टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है। भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। 5 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर बिना किसा विकेट के 54 रन है। केएल राहुल 26 और रोहित शर्मा 28 रन पर खेल रहे हैं...

SEPTEMBER 04, 20227:41 PM IST

भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दो ओवर की समाप्ति के बाद रोहित शर्मा 15 और केएल राहुल 5 बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 20/0 है

SEPTEMBER 04, 20227:33 PM IST

भारत ने टीम में 3 बदलाव किया है। हार्दिक पंड्या, दीपक हुडा और रवि बिश्नोई को इस मैच में मौका दिया गया है। जबकि दिनेश कार्तिक, आवेश खान और चोटिल रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश से बाहर किया गया है। वहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए चोटिल पेसर शाहनवाज दहानी की जगह युवा पेसर मोहम्मद हसनैन को मौका दिया है।

SEPTEMBER 04, 20227:11 PM IST

टीम इंडिया पहले बैटिग करने करने जा रही है क्योंकि पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। जबकि दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा और आवेश खान इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

SEPTEMBER 04, 20227:00 PM IST

दुबई की पिच धीमा खेल रही है जिससे कि बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। आवेश की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकती है। भारत के पास जब अक्षर पटेल के रूप में किफायती गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी का एक विकल्प मौजूद है तो फिर ऐसे में दीपक हुड्डा को बल्लेबाजी ऑलराउंडर या रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में आजमाया जा सकता है

SEPTEMBER 04, 20227:00 PM IST

हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी भारतीय शीर्ष क्रम में धीमी बल्लेबाजी की। वह सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी थी, जिससे कि टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। भारतीय शीर्ष क्रम के धीमे खेल का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रन बनाए जो उनकी अब तक की सबसे धीमी पारी है

SEPTEMBER 04, 20226:59 PM IST

भारत को रविंद्र जडेजा की कमी भी खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है। तेज गेंदबाज आवेश खान भी इस अहम मुकाबले से पहले अस्वस्थ हो गए है। पिछले रविवार को वह हार्दिक पंड्या थे जिनके ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी। रोहित इस मैच में भी अपने अन्य खिलाड़ियों से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे

SEPTEMBER 04, 20226:59 PM IST

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का पावरप्ले में प्रदर्शन अगर समस्या है तो अनुभवहीन आवेश खान की डेथ ओवरों की गेंदबाजी भी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में भारत को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करने की जरूरत नजर आती है, क्योंकि उसका सामना पाकिस्तान से है जिसने पिछले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 150 से अधिक रन से हराया था

SEPTEMBER 04, 20226:59 PM IST

पिछले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मैच में 5 विकेट से हरा दिया था। ऐसे में आज पाकिस्तान पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव हो सकता है। भारत को यदि अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 में पिछले मैच की तरह जीत दर्ज करनी है तो उसके शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और तेज गेंदबाजों को भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी

SEPTEMBER 04, 20226:58 PM IST

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान आज एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगे। इस बार दोनों टीमें सुपर-4 के दूसरे मुकाबलें में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच आज का टी20 मैच हाईवोल्टेज मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा