एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली। जबकि श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

