India vs Sri Lanka: पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने दूसरे सुपर 4 मैच में आज श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच 6 सितंबर (मंगलवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Sri Lanka: पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने दूसरे सुपर 4 मैच में आज श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच 6 सितंबर (मंगलवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम जब आज एशिया कप के करो या मरो के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के सामने होगी तो उसे अपने गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत होगी। टीम इंडिया इस दौरान ज्यादा प्रयोग से भी बचना होगा।
चोटिल रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास गेंदबाजी विभाग में खिलाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। आपको बता दें कि भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 5 गेंदबाजी विकल्प के साथ खेला था और यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का दिन अच्छा नहीं रहा।
ये भी पढ़ें- Mission 2024: पूरे देश की यात्रा करेंगे AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कल अपने जन्मस्थान हिसार से करेंगे शुरुआत
पाकिस्तान के खिलाफ शुरूआती मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या मंहगे साबित हुए और ऐसा ही युजवेंद्र चहल के साथ भी हुआ जो टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं।
5 गेंदबाजों की थ्योरी में हार्दिक के चार ओवर काफी अहम हो जाते हैं। अक्षर पटेल को टीम में संतुलन प्रदान करने के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है जिन्हें जडेजा की जगह बुलाया गया है। आवेश खान पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अस्वस्थ थे, वह तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में वापसी कर सकते हैं।
ऋषभ पंत बनाम दिनेश कार्तिक
टीम में ‘ऋषभ पंत बनाम दिनेश कार्तिक’ बहस जारी है जिससे टीम मैनेजमेंट ने तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया। वहीं कार्तिक को हालांकि पहले दो मैचों में बमुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला। इस समय गेंदबाजी संसाधन भले ही काफी नहीं हों, लेकिन भारत को अपने मध्यक्रम के बारे में फैसला करने की जरूरत है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से सकारात्मक चीज यह रही कि शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली सभी तीनों ने काफी आक्रामकता दिखायी और भारत को तेज शुरूआत कराई।
कोहली के आलोचक एशिया कप में उनके लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद आखिर अब चुप हो सकते हैं। वह भले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हों लेकिन रविवार को उन्होंने संकेत दिया कि वह इस ओर बढ़ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कोहली और दोनों सलामी बल्लेबाजों से पहली ही गेंद से तेज तर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद लगी होगी।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ दो करीबी जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका ने शुरूआती मैच में करारी शिकस्त के बावजूद अपना अभियान पटरी पर लौटा लिया है। इसलिए भारत को श्रीलंका से सतर्क रहना होगा, क्योंकि एक और हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है।
कहां और कैसे देखें मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला आज यानी मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारत-श्रीलंका मैच को लाइव देख सकते हैं।
इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव मैच देख सकते हैं। वहीं, इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar app) ऐप पर देख सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलका, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा , जेफ्रे वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पाथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।