Get App

IND vs SL: टीम इंडिया को आज हर हाल में जीत चाहिए, जानें कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे भारत-श्रीलंका मैच का लाइव प्रसारण

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 राउंड का यह मुकाबला आज यानी मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 4:10 PM
IND vs SL: टीम इंडिया को आज हर हाल में जीत चाहिए, जानें कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे भारत-श्रीलंका मैच का लाइव प्रसारण
भारत को श्रीलंका से सतर्क रहना होगा, क्योंकि एक और हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है

India vs Sri Lanka: पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने दूसरे सुपर 4 मैच में आज श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच 6 सितंबर (मंगलवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम जब आज एशिया कप के करो या मरो के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के सामने होगी तो उसे अपने गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत होगी। टीम इंडिया इस दौरान ज्यादा प्रयोग से भी बचना होगा।

चोटिल रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास गेंदबाजी विभाग में खिलाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। आपको बता दें कि भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 5 गेंदबाजी विकल्प के साथ खेला था और यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का दिन अच्छा नहीं रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें