IPL 2022 Auction: सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ियों की देखिए पूरी लिस्ट, 12 और 13 फरवरी होगी ‘मेगा नीलामी’
IPL नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 4:41 PM
IPL आगामी सत्र के लिए ‘मेगा नीलामी’ 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी
IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की तैयारियां जोरो पर हैं। 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो गया है। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय नीलामी के दौरान कुल 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं।
इसके अलावा सात एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आईपीएल ने अंतिम नीलामी की लिस्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल लिस्ट से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है। यह लिस्ट फ्रेंचाइजी टीमों की खिलाड़ियों में रुचि पर आधारित है।
नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी को लेकर टक्कर देखने को मिलेगी। 220 शॉर्ट-लिस्टेड विदेशी प्रतिभाएं ग्रैब के लिए तैयार होंगी। इन विदेशी खिलाड़ियों को 14 देशों से चुना गया है जिनमें नामीबिया, नेपाल और अमेरिका जैसे सहयोगी देश भी शामिल हैं।