IPL 2022: मैच से पहले दिल्ली कैपिटल को बड़ा झटका, एक और विदेशी प्लेयर हुआ कोरोना पॉजिटव

IPL-2022: मिशेल मॉर्श के बाद दिल्ली कैपिटल के एक और विदेशी खिलाड़ी की बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

अपडेटेड Apr 20, 2022 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPL-2022: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टिम सीफर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2022) पर कोरोना का साया बढ़ता जा रहा है। मिशेल मॉर्श के बाद दिल्ली कैपिटल के एक और विदेशी खिलाड़ी की बुधवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दिल्ली के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। खासतौर से उन खिलाड़ियों का, जो आज रात पंजाब किग्स इलेवन में के साथ खेले जाने वाले मैच के प्लेइंग 11 में शामिल है।

नियमों के मुताबिक, मैच तभी रद्द होगा जब दिल्ली कैपिटल के पास मैच खेलने के लिए 11 कोरोना निगेटिव खिलाड़ी मैच खेलने के लिए नहीं रहेंगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टिम सीफर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिम सीफर्ट का रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) पॉजिटिव आया है और उनके आरटी-पीसीआर टेस्ट के नतीजे का अभी इंतजार किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- Market Scam: शेयर मार्केट में बर्बाद होने से बचना है तो इन 3 बातों का रखें ध्यान, Zerodha ने किया अलर्ट

दिल्ली कैपिटल के लिए चिंता की बात यह है कि टीम सिफर्ट ने कल टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में भाग लिया था। इस वजह से आज रात पंजाब और दिल्ली के बीच होने वाले मैच के टलने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "हमें पता चला है कि न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुबह हमारा टेस्ट कराया गया था और शाम में हमरा दोबारा टेस्ट होगा। सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे से आइसोलेट करके रखा गया है।"

रिपोर्ट में यह भी कहा कि दिल्ली कैपिटल के सभी खिलाड़ियों को अपने होटल रूप में ही रहने को कहा गया है और सबके कमरे में जाकर कोविड सैंपल किया जा रहा है। इस बीच पंजाब के कई खिलाड़ियों को वेन्यू से दूर रहने की सलाह दिए जाने की रिपोर्ट आ रही है, जो इस बात का इशारा कर रहा है कि आज शाम का मैच टल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।