IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने से पहले ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पहले IPL मुकाबले से बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि तब तक उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर से पूरी तरह उबरने की संभावना नहीं है।