Weather Update: होली के बाद इन राज्यों में शुरू होगा गर्मी का सितम, भीषण लू की भी संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

सर्दियों के बाद देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तापमान देखा जा रहा है और कई राज्यों में आने वाले दिनों में भीषम लू चलने की भी संभावना है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
देश के कई राज्यों में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पिछले कुछ दिनों से सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। मार्च महीने के शुरू होते ही देश के कई राज्यों में गर्मी (Heat) की तपिश बढ़ने लगी है।

IMD के मुताबिक देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों गर्मी अपना सितम दिखाएगी। सर्दियों के बाद देश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तापमान देखा जा रहा है और कई राज्यों में आने वाले दिनों में लू चलने की भी संभावना है। पिछले कुछ दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है।

IMD का पूर्वानुमान


- दिल्ली और मुंबई में मार्च महीने में ही असामान्य उच्च तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने मुंबई में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 'द कश्मीर फाइल्स' को किया टैक्स-फ्री, अब तक इन 7 BJP शासित राज्यों ने किया टैक्स फ्री का ऐलान

- अगले दो दिनों के दौरान कोंकण और गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है। 15-19 मार्च के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 18 और 19 मार्च को अलग-अलग इलाकों में गरज/बिजली के साथ बारिश होगी और 19 मार्च को इस क्षेत्र में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

- 19 मार्च को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार) चलने की संभावना है। 15-17 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 18 मार्च, 2022 को इस क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भी गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी।

- 15 मार्च को कोंकण और सौराष्ट्र-कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। इस क्षेत्र में 16 मार्च को अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति भी देखने को मिलेगी। गुजरात क्षेत्र, पश्चिम मध्य प्रदेश में 15-17 मार्च, पूर्वी राजस्थान में 16-17 मार्च और ओडिशा में 16-18 मार्च के दौरान अलग-अलग इलाकों में गर्मी की स्थिति प्रबल होने की संभावना है।

- आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

- अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 3 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

- IMD के मुताबिक होली के बाद दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, कोंकणगोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में तेज गर्मी पड़ने वाली है। इन राज्यों में तापमान 38 डिग्री से भी ज्यादा हो सकता है।

- अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में छिटपुट बारिश को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17-19 मार्च के दौरान दक्षिण कर्नाटक, 18-19 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है।

- IMD के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को राजधानी दिल्ली में हवा की गति अधिक होगी, इसलिए अधिकतम तापमान में और वृद्धि नहीं हो सकती है। लेकिन मौसम के औसत से ऊपर गर्म रहेगा। IMD के अनुसार 18 मार्च तक, अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

- मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का पारा और बढ़ने वाला है और होली के बाद लोगों को गर्मी और तेज तपती हवाओं का और सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी और साथ ही कुछ राज्यों में लू चलने की भी संभावना है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 15, 2022 3:52 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।