IPL 2023: कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और हरप्रीत भाटिया के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 गेंद में 92 रन की साझेदारी के बाद अर्शदीप सिंह (4 ओवर में 29 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 13 रन से शिकस्त दे दी। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने लगातार गेंदों पर तिलक वर्मा (3) और नेहाल वढेरा (0) को बोल्ड करने के साथ सिर्फ दो रन दिए। उन्होंने इससे पहले इशान किशन (1 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 57 रन) का भी विकेट चटकाया।
IPL 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को खेला गया था। मुंबई को एक ओवर में 16 रन की दरकार थी। पंजाब के लिए ये ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए। लेकिन, अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की और पंजाब ने 5 बार की चैंपियन मुंबई को 13 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने लगातार 2 गेंद में तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। दोनों ही मौकों पर अर्शदीप की गेंद से मिडिल स्टम्प के दो टुकड़े हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में एक बार नहीं बल्कि दो बार मिडल-स्टंप के दो टुकड़े कर दिए।
LED स्टंप की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
अर्शदीप सिंह ने पंजाब की टीम को भले ही जीत दिला दी लेकिन बीसीसीआई को इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दरअसल, अर्शदीप ने अपनी यॉर्कर से जिस दोनों LED स्पंट को दो टुकड़े किए, उनकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LED स्टंप्स और जिंग बेल्स के एक सेट की कीमत करीब 40,000 से 50,000 डॉलर यानी करीब 32 से 41 लाख रुपए है। अर्शदीप ने एक के बाद एक लगातार दो बार स्टंर तोड़े ऐसे में बोर्ड को लाखों का नुकसान होना तय है।
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अर्शदीप द्वारा तोड़े गए एक स्टंप की कीमत 8 से 10 लाख रुपये के बीच है। जरा सोचिए कि एक आम आदमी इतने पैसे से बहुत सारे आईफोन या एक अच्छी स्पोर्ट्स बाइक या एक SUV खरीद सकता है। स्टंप में कैमरों का उपयोग करने की अवधारणा को पहली बार साल 2008 में क्रिकेट में पेश किया गया था। यह विचार शुरू में BBG स्पोर्ट्स नामक एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जिसे बाद में ब्रिटिश कंपनी स्टंप कैम लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 215 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हिटमैन के आउट होने के बाद लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्यकुमार यादव ने अपना जलवा दिखाया और आखिरकार अपने बैटिंग की चमक से वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे 33,000 दर्शकों का दिल जीत लिया। सूर्या ने IPL करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया।