IPL 2023: कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और हरप्रीत भाटिया के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 गेंद में 92 रन की साझेदारी के बाद अर्शदीप सिंह (4 ओवर में 29 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 13 रन से शिकस्त दे दी। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने लगातार गेंदों पर तिलक वर्मा (3) और नेहाल वढेरा (0) को बोल्ड करने के साथ सिर्फ दो रन दिए। उन्होंने इससे पहले इशान किशन (1 रन) और सूर्यकुमार यादव (26 गेंद में 57 रन) का भी विकेट चटकाया।
