IPL 2024 Schedule Announcement: आईपीएल के इस सीजन के लिए फैंस काफी समय से एक शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट (Cricket Fans) के दीवानों के लिए एक खास अपडेट है जल्द ही BCCI IPL 2024 का शेड्यूल रिलीज कर देगा। गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस बार टूर्नामेंट के पहले 15 दिनों के लिए ही घोषणा की गई है। बोर्ड को इस बार लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के खत्म होने का इंतजार है। ऐसे में दर्शकों को शेड्यूल में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
