IPL Auction 2023: इन तीन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं IPL की टीम, दे सकती हैं कप्तानी, जानें कैसा है इनका रिकॉर्ड

IPL Auction 2023: इस समय पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम IPL के अगले सीजन के लिए कप्तान की तलाश कर रही हैं। इस दौरान कई खिलाड़ियों के लिए ऐसा मौका भी है, जब वे IPL की किसी टीम की कमान संभाल सकते हैं

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:49 PM
Story continues below Advertisement
IPL Auction 2023: इन तीन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं IPL की टीम (FILE PHOTO)

IPL Auction 2023: क्रिकेट (Cricket) के दिवानों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) किसी उत्सव से कम नहीं है, लेकिन इस लीग के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाने की प्रक्रिया (Auction) का भी फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की निलामी में अब केवल दो ही दिन बचे हैं। इस बार की IPL ऑक्शन (IPL Auction) 23 दिसंबर कोच्चि (Kochi) में होने जा रही है। नीलामी शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली और कौनसी टीम उन्हें खरीदेगी, ये देखना काफी रोमांचक होने वाला है।

इस समय पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम IPL के अगले सीजन के लिए कप्तान की तलाश कर रही हैं। इस दौरान कई खिलाड़ियों के लिए ऐसा मौका भी है, जब वे IPL की किसी टीम की कमान संभाल सकते हैं। फिलहाल इस लिस्ट में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, तो आइए डालते हैं, उनपर एक नजर...

केन विलियम्सन (Kane Williamson)


केन विलियम्सन को नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम और कप्तानी दोनों से हटा दिया था। ऐसे में वे इस बार निलामी के लिए मौजूद रहेंगे। हालांकि, केन के लिए यह साल काफी मुश्किलों वाला रहा।

दरअसल डेविड वॉर्नर को टीम से रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियम्सन को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम को उनसे निराशा ही हाथ लगी। अनुभवी बैट्समैन हैदराबाद टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में असफल रहे। विलियम्सन अपनी कप्तानी में 14 मैचों में से सिर्फ 6 मैच जीत सके।

विलियम्सन के पिछले प्रदर्शन को छोड़ दें, तो फ्रेंचाइजी दोबारा उन्हें कप्तान बना सकती है। 32 साल के विलियम्सन ने हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को सेमीफाइनल तक का सफर तय कराने में सफलता पाई थी।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

सबसे पहले तो ऐसा अनुमान है कि बेन स्टोक्स ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। 31 साल के बेन स्टोक्स ने IPL 2023 ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा है। उन्होंने IPL के आगामी सीजन के लिए खुद को मौजूद बताया है।

IPL Auction 2023: 23 दिसंबर के नीलामी में ये दिग्गज खिलाड़ी रहेंगे आकर्षण का केंद्र, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव

जो रूट के टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद इस साल स्टेाक्स को इंग्लैंड की कप्तानी सौंपी गई और उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में कई टीम के लिए स्टोक्स बतौर कप्तान एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

जेसन होल्डर (Jason Holder)

युवा खिलाड़ी जेसन होल्डर पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। होल्डर ने वेस्टइंडीज की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में बैट और गेंद से खूब कमाल किया। केवल 23 साल 72 दिन की उम्र में ही होल्डर कैरेबियाई टीम के कप्तान बन गए थे।

हालांकि, IPL 2022 में होल्डर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने उन्हें अपने साथ 8.75 करोड़ रुपये में जोड़ था। साल 2015 में वह वनडे टीम की कमान संभालने वाले विंडीज के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। बतौर कप्तान उन्होंने अच्छे और बुरे दिन देखे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।